सूख रहे पेड़-पौधे, नियमित सफाई न होने से परेशानी
संवाद न्यूज एजेंसी
ग्रेटर नोएडा। सेक्टर ओमेगा-1 के पार्कों की बदहाल हालत पर निवासियों ने नाराजगी जताई है। लोगों ने बताया कि पार्कों में लगे कई पेड़-पौधे सूख चुके हैं, जबकि नियमित सफाई न होने की वजह से जगह-जगह गंदगी फैली हुई है। सुबह-शाम टहलने के लिए यहां आने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
स्थानीय निवासी पंकज शर्मा ने बताया कि पार्कों के रखरखाव पर पर्याप्त ध्यान नहीं दिया जा रहा। हरियाली कम होने और सफाई व्यवस्था प्रभावित होने से पार्कों की सुंदरता खत्म होती जा रही है। उन्होंने कहा कि संबंधित विभाग को जल्द से जल्द पार्कों को ठीक करना चाहिए।
निवासियों का कहना है कि यदि नियमित सफाई कराई जाए और सूखे पौधों के स्थान पर नए पौधे लगाए जाएं तो पार्कों की स्थिति सुधार सकती है।