फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: मेंटेनेंस और मूलभूत सुविधाओं में सुधार की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा (संवाद)। ग्रेनो वेस्ट स्थित कैपिटल एथेना सोसाइटी में निवासियों ने सोसाइटी की विभिन्न सुविधाओं और मेंटेनेंस से जुड़ी समस्याएं सामने रखी हैं। पजेशन मिलने के दो साल से अधिक समय बीत जाने के बाद भी निवासियों को कई बुनियादी सुविधाएं नहीं मिली हैं। निवासियों ने बताया कि बिल्डर के साथ हुई बैठक में विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई। हालांकि बैठक में समस्याओं को कोई समाधान नहीं निकला। उन्होंने कहा कि डीजल जनरेटर (डीजी) चार्ज के नाम पर हर फ्लैट से 1500 की कटौती की जा रही है। उन्होंने बताया कि सोसाइटी में लिफ्टों के नियमित रखरखाव, फायर सेफ्टी सिस्टम की स्थिति, पानी की सप्लाई की गुणवत्ता और सुरक्षा व्यवस्था काफी खराब है। साथ ही सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट और कचरा प्रबंधन से जुड़ी व्यवस्थाओं में सुधार की आवश्यकता है। निवासियों के अनुसार पार्किंग व्यवस्था में भी बेहतर प्रबंधन की जरूरत है। निवासियों ने इन सभी मुद्दों के समाधान के लिए संबंधित प्रबंधन और प्राधिकरण से उचित कदम उठाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें