फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ससुरालियों का सितम: ससुर, पति से लेकर ननद तक किसी को न आया रहम... 24 नवंबर की घटना ने तोड़ दी सहने की हिम्मत

Wed, 26 Nov 2025 06:11 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, दादरी (ग्रेटर नोएडा)

सार

अस्पताल से उपचार कराने के बाद घायल महिला ने पति, ससुर, सास, ननंद के खिलाफ कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। पुलिस आरोपियों की तलाश में लगी है। पढ़ें पूरा मामला
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : AI Image
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ग्रेटर नोएडा में कोतवाली दादरी क्षेत्र के नहर बाईपास स्थित आनंद विहार कॉलोनी में विवाहिता को प्रताड़ित कर मारपीट की गई। जिससे वह घायल हो गई। घायल को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। पीड़िता ने दो महिला समेत चार के खिलाफ कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस आरोपियों की तलाश में लगी है। 

विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक अरविंद कुमार ने बताया कि दादरी के नहर बाईपास स्थित आनंद विहार कॉलोनी में साहिबा परिवार के साथ रहती हैं। उन्होंने दो साल पहले आरिफ के साथ कोर्ट मैरिज की थी। उसके बाद अरेंज मैरिज भी करवा दी गई। घर पर विवाहिता का पति आरिफ, ससुर सिराजुद्दीन तथा सास, ननद प्रताड़ित करते हैं। जब विवाहिता विरोध करती है तो उसके साथ अभद्र भाषा एवं मारपीट की जाती है। 
विज्ञापन

24 नवंबर को दोपहर के समय वह घर पर काम कर रही थी। तभी पति ने गाली-गलौज कर मारपीट करने लगा। शोर मचाने पर ससुर व सास, ननद ने लेने भी मारपीट की गई। जिससे वह घायल हो गई। आवाज सुनकर आसपास के लोग आ गए। जिन्होंने घायल को उपचार के लिए अस्पताल ले गए। अस्पताल से उपचार कराने के बाद घायल महिला ने पति, ससुर, सास, ननंद के खिलाफ कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। पुलिस आरोपियों की तलाश में लगी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें