गौतमबुद्घ नगर में हजारों की संख्या में बहुमंजिला इमारतें, औद्योगिक इकाइयां हैं। हर वर्ष जिले में आग लगने की करीब एक हजार से अधिक घटनाएं होती हैं। अब नोएडा में आग बुझाने के लिए अत्याधुनिक संसाधनों से लैस करने की तैयारी है। इस कड़ी में सबसे पहले रिमोट कंट्रोल फाइटिंग मशीन यानि फायर रोबोट मिलने जा रहा है।
अब नोएडा में रिमोट से चलने वाला फायर रोबोट आग बुझाएगा। जोखिम भरे स्थानों में आग बुझाने के लिए इसका इस्तेमाल किया जाएगा। अग्निशमन मुख्यालय की तरफ से जल्द ही नोएडा को रोबोट मिलेगा।
विज्ञापन
गौतमबुद्ध नगर में हजारों की संख्या में बहुमंजिला इमारतें, औद्योगिक इकाइयां हैं। हर वर्ष जिले में आग लगने की करीब एक हजार से अधिक घटनाएं होती हैं। अब नोएडा में आग बुझाने के लिए अत्याधुनिक संसाधनों से लैस करने की तैयारी है। इस कड़ी में सबसे पहले रिमोट कंट्रोल फाइटिंग मशीन यानि फायर रोबोट मिलने जा रहा है।
पेट्रोल पंप, गैस गोदाम और बेसमेंट आदि में लगी आग बुझाने में इसका इस्तेमाल होगा। अधिकारियों के मुताबिक रोबोट को 30 से 35 मीटर दूर खड़े होकर ऑपरेट किया जा सकता है। रोबोट की डिजाइन ऐसी है कि यह रास्ते में आने वाली बाधाओं को हटा सकता है। इसमें टैंक की तरह एक सिस्टम होता है जिससे ये उबड़-खाबड़ जगहों पर चढ़ाई कर आग बुझा सकता है।
विज्ञापन
मुख्य अग्निशमन अधिकारी प्रदीप कुमार चौबे का कहना है कि अग्निशमन विभाग को अत्याधुनिक संसाधनों से लैस करने की कवायद की जा रही है। इसके लिए फायर रोबोट के अलावा अन्य संसाधन नोएडा को मिलना है। इससे आग पर जल्द से ज्ल्द काबू पाने में मदद मिलेगी।
Trending Videos
फोम से आग बुझाएगा रोबोट
औद्योगिक इकाइयों में केमिकल का इस्तेमाल होता है। केमिकल की आग को बुझाने के लिए पानी की जगह फोम का इस्तेमाल होता है। यह रोबोट आग बुझाने के लिए पानी ही नहीं फोम का इस्तेमाल कर सकता है। इससे फोम का 35 मीटर तक छिड़काव किया जा सकता है। यह गलियों और पतली जगहों पर भी लगने वाली आग को बुझाने में मददगार साबित होते हैं।
एक मिनट में दो हजार लीटर पानी छोड़ने की क्षमता
दुनिया के कई देशों में फायर रोबोट का इस्तेमाल किया जा रहा है। कुछ साल पहले ऑस्ट्रेलिया के जंगलों में लगी आग बुझाने में फायर रोबोट काफी मददगार साबित हुए थे। इसके बाद यूरोपीय देशों में इसकी मांग बढ़ गई।
देश के कई शहरों मसलन दिल्ली, मुंबई, हैदराबाद आदि शहरों में भी फायर रोबोट का इस्तेमाल शुरू हो गया है। फायर रोबोट एक मिनट में 2000 लीटर से अधिक पानी का छिड़काव कर सकता है। आग लगने की स्थिति में फायर की गाड़ियों की पाइप को रोबोट से जोड़ा जा सकता है।
फायर रोबोट फायरमैन की तरह काम करेगा। रोबोट आग बुझाने के पूरे सिस्टम को लीड करेगा। इससे फायर कर्मियों की जान भी बचेगी। अभी कई बार बड़ी आग या बेसमेंट की आग बुझाने के दौरान कई फायरमैन की जान तक चली जाती है। रोबोट के इस्तेमाल से इस तरह के हादसे कम होंगे। फायर रोबोट मिलने के बाद सबसे पहले फायर कर्मियों को इसकी ट्रेनिंग दी जाएगी।