पुलिस के मुताबिक सोमवार रात को सूचना मिली कि सर्फाबाद गांव में भोलू यादव के मकान के अंदर से दुर्गंध आ रही है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दरवाजा तोड़ा तो महिला का शव कमरे में पड़ा हुआ था। महिला की पहचान कायमगंज फर्रुखाबाद निवासी प्रीति पत्नी अशोक बाल्मीकि के रूप में हुई है। मृतका का उम्र लगभग 28 वर्ष है और शव देखने से लग रहा है कि दो-तीन दिन पहले महिला की मृत्यु हुई है। मौके पर फील्ड यूनिट और फॉरेंसिक टीम को बुलाया गया है और कोतवाली सेक्टर 113 पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
बाइक सवार बदमाशों ने युवक से मोबाइल लूटा
बाइक सवार बदमाशों ने सोमवार देर शाम को सेक्टर 65 में एक युवक से मोबाइल लूट लिया और जब युवक ने विरोध किया तो बदमाश धक्का देकर फरार हो गए। कोतवाली फेज 3 पुलिस मामले की जांच कर रही है। मूल रूप से रायबरेली के रहने वाले अमन सिंह नोएडा की एक कंपनी में काम करते हैं। सोमवार को गाजियाबाद स्थित अपने किराए के घर से सेक्टर 65 स्थित कंपनी आए थे और देर शाम को यहां से पैदल लौट रहे थे। कभी कंपनी के पास ही बाइक सवार बदमाशों ने उनसे मोबाइल लूट लिया। लूट करने वाले बदमाश पल्सर बाइक से थे।