फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: पंचायत की अवहेलना करने वाले परिवार को राहत

विज्ञापन
विज्ञापन
-सार्वजनिक माफी के बाद पंचायत ने वापस लिया सामाजिक बहिष्कार का फैसला
विज्ञापन

- पंचायत ने डीजे बजाने पर लगाया था प्रतिबंध
संवाद न्यूज एजेंसी
दनकौर। नवादा गांव में पंचायत के डीजे पर प्रतिबंध लगाने का उल्लंघन करने पर सामाजिक बहिष्कार झेल रहे राजीव नागर और उनके परिवार को मंगलवार को राहत मिली है। पंचायत के सामने गलती स्वीकार करने और सार्वजनिक रूप से माफी मांगने के बाद पंचायत ने परिवार के सामाजिक बहिष्कार का फैसला वापस ले लिया है। हालांकि पंचायत ने स्पष्ट किया कि गांव में डीजे समेत अन्य प्रतिबंध आगे भी पहले की तरह लागू रहेंगे।

नवादा गांव में 22 मार्च को आयोजित पंचायत बैठक में सामूहिक सहमति से निर्णय लिया गया था कि गांव में शादियों और अन्य समारोहों में डीजे नहीं बजवाया जाएगा। पंचायत का कहना था कि तेज आवाज, अनावश्यक खर्च और सामाजिक असहजता को देखते हुए यह फैसला गांव के हित में लिया गया है। बावजूद गांव निवासी राजीव नागर ने 27 अप्रैल को अपने बेटे की शादी में डीजे बजवाया। पंचायत ने इसे सामूहिक निर्णय की अवहेलना मानते हुए 28 अप्रैल को राजीव के परिवार का सामाजिक बहिष्कार करने का फैसला लिया था।
विज्ञापन

बीते सात दिनों से यह मामला गांव समेत पूरे दिल्ली-एनसीआर में चर्चा का विषय बना था। मंगलवार को इस मुद्दे पर दोबारा पंचायत बुलाई गई, जिसमें राजीव नागर पंचायत के सामने मौजूद हुए। उन्होंने सार्वजनिक रूप से अपनी गलती स्वीकार करते हुए पंचायत से माफी मांगी और भविष्य में पंचायत के सभी नियमों का पालन करने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

पंचायत का नेतृत्व कर रहे पूर्व प्रधानाचार्य नरपत नागर और ग्राम प्रधान राजे नागर ने बताया कि पंचायत का उद्देश्य किसी परिवार को दंडित करना नहीं, बल्कि गांव में सामूहिक अनुशासन बनाए रखना है। उन्होंने कहा कि राजीव नागर ने पंचायत के सामने अपनी गलती मान ली है। इसलिए सामाजिक बहिष्कार का निर्णय वापस लिया गया है। पंचायत के इस फैसले के बाद गांव में मामला शांत और माहौल सामान्य हो गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें