फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: दो महिला हॉस्टल का निर्माण 50 प्रतिशत पूरा, चार महीने में खोलने का लक्ष्य

विज्ञापन
विज्ञापन
महिला कल्याण विभाग सेक्टर-85 और ग्रेटर नोएडा फेस-1 बनवा रहा आवास
विज्ञापन




-



संवाद न्यूज एजेंसी



नोएडा। जिले में कामकाजी महिलाओं और छात्राओं के लिए सुरक्षित आवास की दिशा में महिला कल्याण विभाग की योजना तेजी से आगे बढ़ रही है। विभाग की ओर से सेक्टर-85 और ग्रेटर नोएडा फेस-1 क्षेत्र में बनाए जा रहे हॉस्टल का काम करीब 50 प्रतिशत तक पूरा हो चुका है। इन परियोजनाओं के पूरा होने से बड़ी संख्या में महिलाओं को सुरक्षित, किफायती और सुविधाजनक आवास उपलब्ध हो सकेगा। महिला कल्याण विभाग की तरफ से मिली जानकारी अनुसार, चार महीने में ये खोल दिए जाएंगे।



चार हॉस्टल बनेंगे

महिला कल्याण विभाग ने जिले में कुल चार महिला हॉस्टल बनाने की योजना तैयार की थी। इसके तहत प्रत्येक हॉस्टल में लगभग 500 कमरे बनाए जा रहे हैं, जिससे कुल मिलाकर करीब 2000 कमरों की व्यवस्था तैयार होगी। फिलहाल दो प्रमुख प्रोजेक्ट सेक्टर-85 और ग्रेटर नोएडा फेस-1 तेजी से निर्माणाधीन हैं और दोनों में आधा काम पूरा हो चुका है। अंदर का काम रह रहा है जिसमें अंदर जिन आधुनिक सुविधाओं का ध्यान रखना है उस पर काम किया जा रहा है।
विज्ञापन


औद्योगिक क्षेत्रों और शैक्षणिक संस्थानों के नजदीक-



जानकारी के अनुसार, सेक्टर-85 का हॉस्टल नोएडा के प्रमुख आवासीय और औद्योगिक क्षेत्रों के नजदीक होने के कारण कामकाजी महिलाओं के लिए बेहद उपयोगी साबित होगा। ग्रेटर नोएडा फेस-1 में बन रहा हॉस्टल शैक्षणिक संस्थानों के करीब स्थित है जिससे बाहर से पढ़ने आने वाली छात्राओं को बड़ी राहत मिलेगी। इसके अलावा सूरजपुर गोल चक्कर के पास दो अन्य हॉस्टल और कासना क्षेत्र में एक और हॉस्टल प्रस्तावित है जहां निर्माण कार्य तरीके से आगे बढ़ाया जा रहा है।



24 घंटे निगरानी, सुरक्षा गार्डों की तैनाती



इन हॉस्टलों को आधुनिक पीसीबी (पब्लिक कंस्ट्रक्शन बिल्डिंग) मॉडल पर विकसित किया जा रहा है जिससे भवन मजबूत, टिकाऊ और सुविधाओं से लैस होंगे। महिला सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यहां विशेष इंतजाम किए जा रहे हैं। प्रत्येक परिसर में पुलिस बूथ की स्थापना, सीसीटीवी कैमरों से 24 घंटे निगरानी, सुरक्षा गार्डों की तैनाती और बायोमेट्रिक एंट्री सिस्टम लागू किया जाएगा। इससे महिलाओं को सुरक्षित माहौल मिल सकेगा।
ये सुविधाएं भी मिलेंगी
हॉस्टलों में रहने वाली महिलाओं के लिए जिम, कैंटीन और स्वच्छ भोजन की व्यवस्था होगी। छात्राओं के लिए अलग से स्टडी रूम बनाए जाएंगे, जहां वे शांत वातावरण में पढ़ाई कर सकेंगी। इसके अलावा कॉमन एरिया, स्वच्छ पेयजल और स्वास्थ्य संबंधी बुनियादी सुविधाएं भी उपलब्ध कराई जाएंगी।
विज्ञापन




सेक्टर-85 और ग्रेटर नोएडा फेस-1 में निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है और करीब 50 प्रतिशत काम पूरा हो चुका है। हमारा लक्ष्य है कि इस वर्ष के भीतर सभी हॉस्टल बनकर तैयार हो जाएं ताकि अधिक से अधिक महिलाओं को इसका लाभ मिल सके। इसके साथ की महिलाएं और बच्चियां दूसरे शहरों से यहां आकर रह रही हैं। हॉस्टलों के बनने से बाहर से आने वाली छात्राओं और कामकाजी महिलाओं को महंगे पीजी या असुरक्षित आवास पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा।- मनोज कुमार, डीपीओ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें