फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: सोसाइटी में पानी की सप्लाई में सुधार से राहत

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा। ग्रेनो वेस्ट स्थित एग्जोटिका ड्रीमविले सोसाइटी में पानी का संकट कम होने पर निवासियों ने राहत की सांस ली है। करीब 20 दिन से अधिक से पानी का संकट झेल रहे निवासियों को सोमवार को परेशान नहीं होना पड़ा।
विज्ञापन

निवासियों ने बताया कि सोमवार को ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण से पानी की सप्लाई सही से हुई है। अब तक सोसाइटी में पानी के टैंकर मंगाए जा रहे थे। सोमवार को एक भी टैंकर नहीं आया। उन्होंने बताया कि अब प्राधिकरण के अधिकारियों से निवेदन है कि वह इसी तरह सोसाइटी में पानी की सप्लाई करते रहें, जिससे निवासियों को राहत मिल सके। एओए उपाध्यक्ष सुजीत सिंह ने बताया कि 12 अक्तूबर से सोसाइटी में पानी की समस्या बनी हुई है। अब तक करीब 130 से अधिक प्राइवेट टैंकर मंगवाए जा चुके हैं। चार लाख से अधिक रुपये का पानी सोसाइटी में मांगाया जा चुका है। उन्होंने बताया कि सोसाइटी में एक दो दिन में पानी का मीटर लग जाएगा। उससे और पता चल जाएगा कि सोसाइटी को प्राधिकरण की ओर से कितना पानी दिया जा रहा है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें