नोएडा। रायन शालोम मोंटेसरी स्कूल में दादा दादी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसकी शुरुआत ईश्वर वंदना से हुई। मोंटेसरी बैंड के नन्हे बच्चों ने स्वागत भाषण टॉय बैंड और नृत्य प्रस्तुतियों से सबका मन मोह लिया। दादा दादियों ने खेल और गतिविधियों में उत्साह पूर्वक भाग लेकर तीन पीढियों के प्रेम और एकता का सुंदर उदाहरण प्रस्तुत किया। प्रिंसिपल निधि त्रिवेदी ने सभी की उपस्थिति के लिए आभार व्यक्त किया। ब्यूरो