फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: हनुमान चालीसा के नियमित पाठ से मनुष्य के रोग खत्म हो जाते हैं

विज्ञापन
नगर के अस्तुपुरा में श्री हनुमत कृपा सेवा समिति के तत्वावधान में आयोजित सुंदरकांड में शामिल श - फोटो : reasi news
विज्ञापन
मऊ। श्री हनुमत कृपा सेवा समिति के तत्वावधान में नगर के अस्तुपुरा में रविवार को संगीतमय सुंदरकांड का सामूहिक पाठ किया गया। सदस्यों, पदाधिकारियों ने सस्वर पाठ किया।
विज्ञापन


श्री हनुमत कृपा सेवा समिति के प्रमुख चंद्रशेखर अग्रवाल ने कहा कि श्री हनुमान चालीसा का नियमित पाठ करने मात्र से मनुष्य के रोग, दोष और व्याधि खत्म हो जाती है। हनुमान जी महाराज थोड़ी सी ही तपस्या से प्रसन्न हो जाते हैं। मन की तरंगों को सकारात्मक दिशा में मोड़ देते हैं और सारी मुरादों को पूरी कर देते हैं। ढेर सारा पुण्य एकत्रित करने का बहुप्रतीक्षित समय 14 दिसंबर है। इस दिन परिसर में पांच हजार भक्त अनवरत रूप से श्री हनुमान चालीसा का सवा लाख पाठ करेंगे। वातावरण को भक्तिमय कर देंगे।



इस अवसर पर अरुण वर्मा, रवि प्रकाश बरनवाल ने सभी सनातनियों को इस शुभ कार्य के लिए कमर कसकर उतरने का आह्वान किया। इस अवसर पर समिति के प्रमुख डॉ. राम गोपाल, वेद नारायण मिश्र, अजय मिश्र, आशीष कुशवाहा ने संबोधित कर सत्संगियों में ऊर्जा और उत्साह का संचार करते हुए कहा कि शीतला माता धाम में सभी लोग निश्चित समय पर सहभागिता के लिए अतिशीघ्र पंजीकरण करा लें। इस अवसर पर मनोज तिवारी, आशीष सिंह, सुनील चौबे, धनंजय वर्मा आदि ने बहुत ही मनभावन तरंगों और सुरों में श्री सुंदर कांड का पाठ किया। अंत में श्री राम दरबार की आरती और भोग लगा कर प्रसाद बांटा गया। इस अवसर राम भुवन शर्मा, ठाकुर प्रसाद शर्मा, प्रमोद शर्मा, मोती लाल विश्वकर्मा, संजय वर्मा, राजेंद्र सिंह, अनिल शर्मा, अमर सिंह कुशवाहा, श्रीराम लोहिया आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें