I- स्नातक और स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों के छात्रों को अगले सेमेस्टर में दाखिले के लिए पंजीकरण कराना जरूरी I
I-1 से 21 अगस्त तक तीन अलग-अलग चरणों में लेट फीस देनी होगी, हॉस्टल फीस फिलहाल पुरानी ही लगेगी I
Iअमर उजाला ब्यूरोI
Iनई दिल्ली। IIजवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) में मानसून सेमेस्टर में पंजीकरण शुरू हो गया है। स्नातक, स्नातकोत्तर पाठयक्रमों में पढ़ाई करने वाले छात्रों को 31 जुलाई तक पंजीकरण करना अनिवार्य है। इसके बाद एक से 21 अगस्त तक पंजीकरण के लिए अलग-अलग चरणों में लेट फीस देनी होगी। इसके अलावा हॉस्टल के लिए फिलहाल अभी पुरानी फीस ही लगेगी। वहीं, पीएचडी पाठ्यक्रमों में अलग से पंजीकरण होगा। I
Iजेएनयू के परीक्षा नियंत्रक प्रोफेसर उत्पल कुमार देबनाथ ने छात्रों के नाम अधिसूचना जारी की है। इसमें लिखा है कि शैक्षणिक सत्र 2024-25 के तहत मानसून सेमेस्टर में दाखिले के लिए पंजीकरण प्रक्रिया शुरू हो गई है। स्नातक, स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों में पढ़ाई करने वाले सभी छात्रों को अगले सेमेस्टर में दाखिले के लिए पंजीकरण करना अनिवार्य है। यदि कोई छात्र पंजीकरण नहीं करता है तो उसे अगले सेमेस्टर में दाखिला नहीं मिलेगा। इसलिए 31 जुलाई तक पंजीकरण करने वाले छात्रों को सिर्फ पंजीकरण शुल्क देना होगा। एक से 21 अगस्त के बीच भारतीय छात्रों को लेट फीस इस तरह से लगेगी। पहले सात दिन (एक से सात अगस्त ) प्रतिदिन 100 रुपये, उसके बाद अगले सात दिन (7 से 14 अगस्त ) 200 रुपये प्रतिदिन और अगले सात (14 से 21 अगस्त ) के बीच प्रतिदिन 500 रुपये के आधार लेट फीस देनी होगी। मानसून सेमेस्टर में पंजीकरण से पहले छात्रों को टयूशन फीस, हॉस्टल फीस, मैस आदि के बिल का भुगतान करना होगा। इसके अलावा लाइब्रेरी, प्रोक्टर ऑफिस, स्पोर्ट्स ऑफिस आदि नो डयूज का सर्टिफिकेट भी लगाना होगा। इसके अलावा सभी छात्रों को अकेडमिक बैंक क्रेडिट में अपना पंजीकरण भी करना अनिवार्य है। I
II