फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: चलती बाइक पर रोमांस के बाद ग्रेनो में कार की खिड़की पर खड़े होकर बनाई रील, पुलिस ने काटा 58500 का चालान

Mon, 16 Jun 2025 07:39 PM IST
आकाश दुबे माई सिटी रिपोर्टर, ग्रेटर नोएडा

सार

ट्रैफिक पुलिस ने वीडियो का संज्ञान लेते हुए कार की नंबर प्लेट के आधार पर गाड़ी मालिक की पहचान की और तुरंत चालान जारी किया। डीसीपी ट्रैफिक लखन यादव का कहना है कि युवाओं से अपील की है कि वह स्टंट करने या सोशल मीडिया पर लाइक्स और व्यूज के लिए अपनी और दूसरों की जान खतरे में न डालें।
विज्ञापन
कार की खिड़की पर चढ़कर रील बनाता युवक - फोटो : वीडियो ग्रैब
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

डाबरा गांव में बीच सड़क पर चलती स्कॉर्पियो कार से स्टंट करते हुए एक युवक का रील बनाना उसे महंगा पड़ गया। सोशल मीडिया पर वायरल हुए इस वीडियो के आधार पर ट्रैफिक पुलिस ने कार्रवाई करते हुए कार का 58,500 का चालान किया है। 

विज्ञापन
Trending Videos

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि स्कॉर्पियो कार तेज रफ्तार से चल रही है और उसका बायां दरवाजा खुला हुआ है। एक युवक दरवाजे पर पैर रखकर खड़ा है। वहीं दूसरा युवक मोबाइल से वीडियो रिकॉर्ड कर रहा है। यह वीडियो कुछ ही समय में सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, जिससे लोगों में नाराजगी भी दिखी। 


विज्ञापन

ट्रैफिक पुलिस ने वीडियो का संज्ञान लेते हुए कार की नंबर प्लेट के आधार पर गाड़ी मालिक की पहचान की और तुरंत चालान जारी किया। डीसीपी ट्रैफिक लखन यादव का कहना है कि युवाओं से अपील की है कि वह स्टंट करने या सोशल मीडिया पर लाइक्स और व्यूज के लिए अपनी और दूसरों की जान खतरे में न डालें। अभिभावकों से भी आग्रह किया गया है कि वह अपने बच्चों की गतिविधियों पर नजर रखें और उन्हें जिम्मेदारीपूर्ण ड्राइविंग की सीख दें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें