सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि स्कॉर्पियो कार तेज रफ्तार से चल रही है और उसका बायां दरवाजा खुला हुआ है। एक युवक दरवाजे पर पैर रखकर खड़ा है। वहीं दूसरा युवक मोबाइल से वीडियो रिकॉर्ड कर रहा है। यह वीडियो कुछ ही समय में सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, जिससे लोगों में नाराजगी भी दिखी।
ट्रैफिक पुलिस ने वीडियो का संज्ञान लेते हुए कार की नंबर प्लेट के आधार पर गाड़ी मालिक की पहचान की और तुरंत चालान जारी किया। डीसीपी ट्रैफिक लखन यादव का कहना है कि युवाओं से अपील की है कि वह स्टंट करने या सोशल मीडिया पर लाइक्स और व्यूज के लिए अपनी और दूसरों की जान खतरे में न डालें। अभिभावकों से भी आग्रह किया गया है कि वह अपने बच्चों की गतिविधियों पर नजर रखें और उन्हें जिम्मेदारीपूर्ण ड्राइविंग की सीख दें।