फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: फर्जी बिल बनाकर रकम वसूली, प्राथमिकी

विज्ञापन
विज्ञापन
नोएडा। फर्जी बिल बनाकर रकम वसूलने के मामले में पुलिस ने प्रोपराइटर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।कंपनी के साथ आरोपी और उसके सहयोगियों ने करीब तीन साल तक फर्जीवाड़ा किया। सेक्टर-67 स्थित कपड़ा बनाने वाली कंपनी के अधिकारी सुधीर कुमार माहेश्वरी ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि विदेश सामान भेजने के लिए कंपनी ने मेसर्स नेशनल एक्सप्रेस नामक कोरियर कंपनी से संपर्क किया था।
विज्ञापन

आरोप है कि उक्त कंपनी के मालिक और कर्मचारियों ने कंपनी के साथ धोखाधड़ी की। उन्होंने कोरियर पार्सल का ज्यादा वजन दिखाकर फर्जी और बढ़े हुए बिल तैयार किए और ज्यादा पैसे वसूले। जांच में सामने आया कि इस तरह बीते तीन साल में उक्त कोरियर कंपनी ने लाखों रुपये का गबन किया। कोतवाली प्रभारी पुनीत सिंह ने बताया कि मामले में प्रोपराइटर सुनील कुमार साह के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। ब्यूरो
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें