फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: भुगतान के बावजूद ट्रांसफर नहीं किए कागज, हर्जाना लगाया

विज्ञापन
विज्ञापन
जिला उपभोक्ता आयोग
विज्ञापन

दंपती ने ऑटो वर्ल्ड कंपनी से खरीदी थी पुरानी कार
संवाद न्यूज एजेंसी
ग्रेटर नोएडा। पुरानी कार बेचने के बाद भी नाम ट्रांसफर और बीमा न कराने पर जिला उपभोक्ता आयोग ने ऑटो वर्ल्ड कंपनी को पूरी रकम ब्याज समेत लौटाने के आदेश दिए हैं।

नोएडा सेक्टर-50 निवासी राजेश चंद्र शाही और उनकी पत्नी जयन्ती शाही ने ऑटो वर्ल्ड कंपनी से पुरानी कार ली थी। पूरा पैसा भुगतान करने के बावजूद कंपनी ने 6 महीने तक कार की ओनरशिप ट्रांसफर नहीं की तो उन्होंने कार कंपनी को वापस देकर पैसा वापस करने को कहा, लेकिन कंपनी ने पैसा वापस नहीं किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

दंपती ने जिला उपभोक्ता आयोग में याचिका दायर की। आयोग ने कहा कि पूरा भुगतान करने के बाद भी कार के पेपर दंपती के नाम ट्रांसफर नहीं किए गए न ही बीमा कराया। इस पर आयोग ने कंपनी को कार का 2.60 लाख रुपये 6 फीसदी ब्याज समेत 30 दिन में लौटाने के आदेश दिए हैं। साथ ही वाद व्यय के दो हजार रुपये और मानसिक संताप के दो हजार रुपये देने को भी कहा है।ष
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें