फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: डीयू के एसओएल में यूजी दाखिले का बना रिकॉर्ड

विज्ञापन
विज्ञापन
-1.32 लाख से अधिक दाखिले हुए शनिवार तक, 1.78 लाख ने कराया पंजीकरण
विज्ञापन


-अंतिम तिथि बढ़ने से दाखिले का आंकड़ा 1.75 लाख तक पहुंचने के आसार

-1.18 लाख दाखिले हुए थे बीते साल यूजी-पीजी कोर्सेज को मिलाकर

-1.25 लाख दाखिले ही होते हैं हर साल संस्थान में औसतन

-20 अक्तूबर तक बढ़ी दाखिला तिथि, पहले 30 सितंबर थी

रश्मि शर्मा

नई दिल्ली। दिल्ली विश्वविद्यालय के स्कूल ऑफ ओपन लर्निंग (एसओएल) में इस बार स्नातक कोर्सेज में दाखिले का रिकॉर्ड बन गया है। इस बार स्नातक स्तर पर ही शनिवार तक 1 लाख 32 हजार 449 दाखिले हो गए हैं। जबकि शनिवार को ही दाखिले की तिथि को बढ़ाकर 20 अक्तूबर तक कर दिया गया है। ऐसे में दाखिले का आंकड़ा 1.75 लाख तक पहुंच सकता है। एसओएल में औसतन हर साल 1.20 लाख से 1.25 लाख तक दाखिले होते रहे हैं। बीते साल यूजी-पीजी मिलाकर 1.18 लाख दाखिले हुए थे।

एसओल में दाखिला प्रक्रिया 14 जून से शुरु हुई थी। करीब साढ़े तीन महीने की दाखिला प्रक्रिया के दौरान छात्रों से अच्छा रिस्पांस मिला है। कैंपस ऑफ ओपन लर्निंग की निदेशक प्रो पायल मागो ने बताया कि 30 सितंबर तक हमारे स्नातक कोर्सेज में ही 1 लाख 78, 342 पंजीकरण हो चुके हैं। इनमें से एक लाख 32 हजार 449 छात्रों ने फीस का भुगतान कर दाखिला पक्का कर लिया। इतने ज्यादा दाखिले होना एक रिकॉर्ड है। जबकि दूरस्थ शिक्षा बोर्ड(डीईबी) ने दाखिले की अंतिम तिथि को 20 अक्तूबर तक बढ़ा दिया है। प्रो. पायल कहती हैं कि हमारे यहां हर साल करीब एक लाख 20 हजार से एक लाख 25 हजार दाखिले होते हैं। बीते साल यूजी व पीजी मिलाकर एक लाख 18 हजार दाखिले हुए थे। कोरोना महामारी के बाद से वैसे भी दाखिले कम हो रहे थे।
विज्ञापन

लेकिन एसओएल में नए कोर्सेज शुरु करने का लाभ मिला है। बीबीए, बीएमएस, कंप्यूटर साइंस व साइकोलॉजी कोर्सेज के कारण इस बार दाखिलों की संख्या में इजाफा हुआ है। बीते कुछ सालों में छात्रों की रूचि यहां दाखिला लेने को लेकर बढ़ी है। प्रो. मागो ने कहा कि दाखिला लेने की अंतिम तिथि 30 सितंबर थी, लेकिन अब तिथि बढ़ने से उम्मीद है कि यह संख्या 1.75 लाख तक पहुंच जाएगी। वह भी एक रिकॉर्ड होगा। पहले दाखिला लेने की अंतिम तिथि 31 अगस्त थी, जिसे बढ़ाकर 30 सितंबर किया गया था।
विज्ञापन

-

सबसे ज्यादा बीए प्रोग्राम में दाखिले

एसओएल के स्नातक स्तर के 11 कोर्सेज में बीए प्रोग्राम में ही सर्वाधिक दाखिले हो रहे हैं। अब तक 86718 ने पंजीकरण कराया है। इनमें से 69423 ने फीस जमा करा कर दाखिला पक्का कर लिया है। इस प्रोग्राम की योग्यता सिर्फ बारहवीं में पास होना है, इसलिए भी इसमें दाखिले ज्यादा हुए हैं। वहीं बीकॉम में 26264 ने पंजीकरण कराया है, जिसमें से 20581 ने दाखिला लिया है। तीसरे नंबर पर बीए ऑनर्स राजनीति विज्ञान है। इसमें 24845 ने पंजीकरण किया और 18324 ने फीस जमा कराकर दाखिला ले लिया। सबसे कम दाखिले बीए ऑनर्स इकोनॉमिक्स में हुए हैं। इसमें 868 ने पंजीकरण कर 453 ने दाखिला ले लिया। एमबीए में 5304 आवेदन आए, जिसमें 2678 दाखिले हो गए। बैचलर ऑफ लाइब्रेरी साइंस में 2590 में से 860, मास्टर इन लाइब्रेरी साइंस में 2434 में से 186 दाखिले हुए हैं।
-

किस कोर्स में हुए कितने दाखिले

कोर्स



पंजीकरण
फीस भुगतान

बीए ऑनर्स अंग्रेजी

12,509
8247

बीबीए(एफआईए)
1727

820

बीएमएस


974

528

बीए प्रोग्राम साइकोलॉजी
1197

333

बीए प्रोग्राम कंप्यूटर साइंस
4437

1116

बीए ऑनर्स साइकोलॉजी
2480

917

एमए हिंदी


867

573

एमए इतिहास


323

168

एमए राजनीति विज्ञान

879

574

एमए संस्कृत


168

84

एमकॉम


1218

794
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें