फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: पुलिस के सामने नहीं पेश हुआ स्क्रैप माफिया रवि काना

विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस के सामने नहीं पेश हुआ स्क्रैप माफिया रवि काना
विज्ञापन

नोएडा। बिल्डर से रंगदारी वसूलने और जान से मारने की धमकी देने के मामले में स्क्रैप माफिया रवि काना बुधवार को भी नोएडा पुलिस के सामने नहीं आया। कोर्ट के आदेश के मुताबिक उसे बुधवार तक कोतवाली सेक्टर-63 पुलिस के सामने पेश होकर बयान दर्ज कराना था। लेकिन वह जांच अधिकारी के सामने प्रस्तुत नहीं हुआ। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक रवि काना ने बुधवार को भी बयान दर्ज नहीं कराया है। अब उसे पुलिस नोटिस जारी करेगी। इसके बाद कोर्ट को रिपोर्ट भेजी जाएगी। कोर्ट ने रवि काना को अग्रिम जमानत देते वक्त पुलिस के सामने पेश होने का आदेश दिया था। अब स्क्रैप माफिया ने कोर्ट की शर्तों का पालन नहीं किया है तो पुलिस आगे की वैधानिक कार्रवाई करेगी। रवि काना को जिला न्यायालय ने कुछ दिन पहले अग्रिम जमानत दी थी। आरोपी के खिलाफ बिल्डर से 20 लाख रुपये की रंगदारी वसूलने और जान से मारने की धमकी देने की प्राथमिकी कोतवाली सेक्टर-63 में दर्ज है। बिल्डर शैलेंद्र शर्मा ने 14 जनवरी 2026 को माफिया के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई थी।
विज्ञापन




रवि काना के नाम पर धमकी देने वाला आरोपी हिरासत में

नोएडा। स्क्रैप माफिया रवि काना के नाम पर विदेशी नंबरों का इस्तेमाल कर एक पत्रकार को धमकी देने के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को हिरासत में लिया है। आरोपी भी एक निजी चैनल का पत्रकार है। आरोपी ने रवि काना के नाम पर परिवार सहित जान से मारने की धमकी दी थी। कुछ दिन पहले एक टीवी चैनल के पत्रकार को यूके और थाईलैंड के अंतरराष्ट्रीय नंबरों से धमकी भरे कॉल और संदेश मिले थे। इन नंबरों से पत्रकार को धमकी दी गई थी। इस मामले में कोतवाली सेक्टर-20 पुलिस ने एक पत्रकार को हिरासत में लिया है। पुलिस का कहना है कि जिस मोबाइल नंबर से धमकी दी गई, वह आरोपी की कार की सीट के नीचे से बरामद हुआ। कॉल करने वाले ने खुद को कुख्यात रवि काना का सहयोगी बताते हुए उसके खिलाफ खबरें न चलाने की चेतावनी दी थी और पांच दिन का अल्टीमेटम दिया था। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है। पीडि़त पत्रकार की कंपनी ने एक केंद्रीय जांच एजेंसी से भी इसकी शिकायत की थी। इसके बाद पुलिस मंगलवार देर रात सेक्टर-93 क्षेत्र से आरोपी को हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें