नोएडा। आम्रपाली जोडिएक सोसाइटी के एओए अध्यक्ष व सचिव से डिप्टी रजिस्ट्रार ने नोटिस जारी कर शिकायत पर जवाब मांगा है। सोसाइटी के पी टॉवर निवासी केके मिश्रा ने डीएम को सोसाइटी में एओए की ओर से किए गए तमाम कार्यों के लेखा-जोखा की जानकारी न देने की शिकायत की थी। इस मामले में डीएम ने डिप्टी रजिस्ट्रार को निर्देशित कर एओए अध्यक्ष व सचिव को नोटिस जारी कर उन सभी शिकायतों पर जवाब मांगा है। निवासी ने सिटीजन क्लब के निर्माण में आई लागत, जीबीएम के बिना फाइनेंशियल प्रस्ताव पारित करने समेत तमाम शिकायतें शामिल हैं। अगले 15 दिनों में एओए अध्यक्ष व सचिव को इनका जवाब देना होगा। इस मामले को लेकर जब एओए अध्यक्ष से उनका पक्ष जानने का प्रयास किया गया लेकिन उनसे संपर्क नहीं हो सका। ब्यूरो