रवि काना की गिरफ्तारी के बाद जब से पुलिस ने उसका रिमांड हासिल किया है, तब से लगातार पूछताछ चल रही है। इस दौरान पुलिस को कई अहम जानकारियां मिली हैं। इसी क्रम में शनिवार को काजल को भी रिमांड पर लिया।
काजल से पुलिस ने पूछा कि काले कारोबार से जो पैसा इकट्ठा किया है वह कहां-कहां निवेश किया है। क्या विदेश में भी निवेश किया है। बताया गया है कि विदेश में होटल कारोबार में गिरोह का निवेश है।
पुलिस को पता चला है कि कारोबार का बड़ा हिस्सा बेनामी है। इसमें लेनदेन कैश में हुआ है। लेनदेन का बड़ा काम मुंह जुबानी भी होता था। इस पूछताछ का विवरण तैयार कर बड़े स्तर पर सौंपे जाने की तैयारी की गई है।
सूत्रों के मुताबिक जो भी नाम सामने आए हैं उनकी सूची बनाकर आला अधिकारियों को सौंपी गई है। बचाव पक्ष के अधिवक्ता ललित मोहन गुप्ता ने बताया कि काजल से एक ही स्थान पर पूछताछ की गई है। उसे कहीं सत्यापन के लिए नहीं ले जाया गया है। रविवार को सुबह 10 बजे उसकी रिमांड अवधि समाप्त हो जाएगी।