फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: समस्याओं के निस्तारण के लिए धरने पर बैठे शिक्षक

Tue, 07 Oct 2025 12:12 AM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
विज्ञापन
डीआईओएस कार्यालय पर धरना देते हुए उत्तरप्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के पदाधिकारी स्रोत आयोजक
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के पदाधिकारियों ने महावीर चौक स्थित डीआईओएस कार्यालय पर सोमवार से अनिश्चितकालीन धरना शुरू किया। शिक्षकों ने वित्त एवं लेखाधिकारी के पटल पर लंबित चल रहे मामलों का निस्तारण कराने की मांग की। उन्होंने कहा कि जब तक उनकी समस्याओं का निराकरण नहीं होगा तब तक धरना पर बैठे रहेंगे।
विज्ञापन


संघ के जिलाध्यक्ष अमित कुमार जैन ने बताया कि लंबित प्रकरणों का लंबे समय से निराकरण न होने के कारण जिले के शिक्षक परेशान हैं। इसलिए आज से धरने पर बैठ गए हैं। जिला संरक्षक एवं प्रदेश उपाध्यक्ष शिव कुमार यादव ने बताया कि पदोन्नति प्राप्त कर चुके शिक्षकों को कई माह बीत जाने के बाद भी वेतन निर्धारण का कार्य नहीं हो पाया है।
समस्या के निराकरण की मांग पर विभिन्न प्रकार की आपत्ति लगाकर फाइलों को लौटाया जा रहा है। जिला मंत्री अरुण कुमार ने कहा कि पुरानी पेंशन में आए जिले के लगभग 100 से अधिक शिक्षकों को और कर्मचारियों का अब तक जीपीएफ का आदेश भी निर्गत नहीं किया गया है।
विज्ञापन

धरने में जिला कोषाध्यक्ष संजय कुमार मोघा, प्रवीण कुमार शर्मा, रंजन सिंह, नरेंद्र कुमार, संजीव त्यागी, संजय सिंह, योगेश तोमर, धर्मपाल, बिजेंद्र बहादुर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें