फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पतंग की डोर से घायल दुर्लभ पक्षी को बचाया, सूरजपुर वेटलैंड में छोड़ा

विज्ञापन
घायल पक्षी। - फोटो : Grnoida
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा। देश में संरक्षित श्रेणी में शामिल एशियन ओपन बिल स्टॉर्क (घोंघिल) को पर्यावरणविद की सहायता से दादरी निवासी व्यक्ति ने बचाया। घायल पक्षी को उपचार के बाद वन विभाग को सौंप दिया गया है। वन विभाग की टीम ने उसे सूरजपुर वेटलैंड में छोड़ दिया। पर्यावरणविद कावेरी राणा ने बताया कि दादरी निवासी सुजीत भाटी के घर के पास बुधवार शाम ओपन बिल स्टॉर्क गिर गया था। ऐसा लग रहा था कि पतंग की डोर से घायल होने के कारण वह उड़ नहीं पा रहा था। सुजीत भाटी रात में उसे घर ले आए और वहीं प्राथमिक उपचार किया। फेसबुक पर पर्यावरणविद कावेरी राणा से संपर्क कर उन्होंने इसकी जानकारी दी। कावेरी राणा ने गौतमबुद्ध नगर क्षेत्र के वन विभाग अधिकारी से संपर्क किया। वन विभाग की टीम ने सुजीत से संपर्क किया और घायल पक्षी को उपचार के बाद सूरजपुर वेटलैंड में जाकर सुरक्षित स्थान पर छोड़ दिया।
विज्ञापन

एशियन ओपन बिल स्टॉर्क शेड्यूल्ड-4 के अंतर्गत संरक्षित श्रेणी में शामिल पक्षी है। सामान्य पक्षियों की तुलना में इसका आकार बड़ा होता है। पर्यावरणविद कावेरी राणा ने बताया कि कई कारणों से घोंघिल की संख्या तेजी से कम होती जा रही है। अब यह केवल वेटलैंड के आसपास ही दिखाई देते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें