फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुष्कर्म के बाद नाबालिग की हत्या करने वाला गिरफ्तार

विज्ञापन
पुलिस गिरफ्त में आरोपी। - फोटो : ????
विज्ञापन
नूंह। फिरोजपुर झिरका थाना क्षेत्र अंतर्गत दुष्कर्म के बाद नाबालिग लड़की की हत्या करने के मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी मुकीम उर्फ मुस्ती पुत्र ताहिर निवासी निमली थाना तिजारा राजस्थान को नूंह बस अड्डे से काबू किया गया। सोमवार को जानकारी देते हुए फिरोजपुर झिरका डीएसपी विरेंद्र ने बताया कि आरोपी को मंगलवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन

डीएसपी ने बताया कि 26 दिसंबर को पहाड़ पर बकरी चराने गई नाबालिग लड़की का शव 27 दिसंबर को पहाड़ से बरामद किया गया था। आरोपी द्वारा नाबालिग के साथ दुष्कर्म कर चुन्नी से गला घोंट कर हत्या की गई। इस मामले में एसपी द्वारा एसआइटी गठित की गई। नूंह सीआइए इंस्पेक्टर, फिरोजपुर झिरका थाना एसएचओ, महिला थाना एसएचओ, फिरोजपुर झिरका चौकी इंचार्ज, साईबर सेल सहित करीब छह टीमों ने दिन रात मेहनत कर आरोपी का पता लग गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की। पुलिस आरोपी तक सीसीटीवी की मदद से पहुंची। आरोपी वारदात को अंजाम देकर बकरी लेकर जाते हुए कई स्थानों पर लगे सीसीटीवी में कैद हो गया जिसके बाद पुलिस ने आरोपी के नाम व गांव की पहचान कर ली। गिरफ्तार आरोपी बकरी चोरी के साथ नशे का आदि था। 26 दिसंबर को नाबालिग लड़की पहाड़ पर बकरी चराने गई तो आरोपी पहले से वहीं बैठा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें