फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला की मौत, दहेज हत्या का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
पिनगवां। दहेज की मांग पूरी न होने पर ससुरालियों द्वारा की गई मारपीट के चलते विवाहिता ने उपचार के दौरान सोमवार को अस्पताल में दम तोड़ दिया। महिला के पिता की शिकायत पर पिनगवां पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ दहेज हत्या का मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। पीड़ित पिता ने यह भी आरोप लगाया है कि ससुराल पक्ष के लोगों ने विवाहिता की नवजात बेटी को जलती हुई आग में फेंक दिया जिससे वह काफी हद तक जल गई। फिलहाल पुलिस ने मृतका के शव का पोस्टमॉर्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है और मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन

शिकायतकर्ता बिलाल पुत्र दरिया निवासी कोटला-नूंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसने अपनी बेटी अजीमन की शादी मुस्लिम रीति रिवाज से पिनगवां निवासी साबिर पुत्र अयूब के साथ की थी। ससुराल पक्ष के लोग शादी के समय से दहेज को लेकर उनसे नाखुश थे और हमेशा गाड़ी की मांग करते थे। आरोप है कि अक्सर अजीमन को शारीरिक व मानसिक यातनाएं देते थे जिसको लेकर कई बार दोनों पक्षों की पंचायतें भी हुई लेकिन कोई हल नहीं निकल सका।
पीड़ित पिता ने बताया कि बीते 9 दिसंबर को अजीमन ने एक बेटी नपेदा को जन्म दिया। लड़की के जन्मने से ससुराल पक्ष के लोगों का गुस्सा और बढ़ गया। दहेज लोभियों ने अजीमन को काफी भला बुरा कहा। इसके बाद 28 दिसंबर को पति साबिर, ननद नन्नी व ससुर अयूब ने अजीमन के साथ बुरी तरह मारपीट की। उसकी बेटी नपेदा को उठाकर बाहर जलती हुई आग में फेंक दिया जिससे वह बुरी तरह झुलस गई। आरोपियों का जब इतने से मन नहीं भरा तरे उन्होंने अजीमन को पानी के टैंक में डालकर उसे बुरी तरह मारा-पीटा। घटना की जानकारी मिलते ही पीड़ित पिता अपने भतीजे तौफीक के साथ पिनगवां आ गया और ससुराल पक्ष के लोगों से बातचीत करने लगा लेकिन आरोपियों ने उसके सामने ही उसकी बेटी अजीमन को लाठी से मारा। वह अजीमन को इलाज के लिए अलवर ले गया। जहां से उसे नूंह के शहीद हसन खां मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

विवाहित के पिता की शिकायत पर केस दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। अजीमन के शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। मृतक के पिता के बयान पर पति साबिर, ससुर अयूब, सास अकबरी, देवर साईमीर व ननद नन्नी के खिलाफ धारा 304ए के तहत मामला दर्ज कर लिया है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

- चंद्रभान, थाना प्रभारी, पिनगवां
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें