फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्ची का अपहरण कर रेप का प्रयास

विज्ञापन
विज्ञापन
नूंह। सदर थाना नूंह क्षेत्र के एक गांव में छह वर्ष की मासूम का अपहरण कर एक युवक द्वारा दुष्कर्म करने की कोशिश करने का मामला सामने आया है। पीड़ित मासूम की मां की शिकायत पर पुलिस ने गांव के ही आरोपी युवक के खिलाफ पास्को एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

मासूम पहली कक्षा में गांव के ही स्कूल में पढ़ रही है। जानकारी के अनुसार नूंह खंड के एक गांव की महिला ने महिला थाना नूंह में शिकायत दर्ज करवाई है कि उसकी छह वर्ष की मासूम बेटी 28 दिसंबर को स्कूल से घर आ रही थी। रास्ते में गांव के ही आरोपी अंकित (28) मासूम बेटी का रास्ते में ही अपहरण कर एक घर में ले गया। महिला का आरोप है कि आरोपी अंकित ने उसकी बेटी के साथ दुष्कर्म करने का प्रयास किया लेकिन उसके रोने की आवाज सुनकर उस मकान में पहली मंजिल पर रहने वालों ने उसकी बेटी को आरोपित के चंगुल से बचा लिया। आरोपित मौके से भागने में कामयाब रहा। पीड़िता की मां की शिकायत पर पुलिस ने आरोपित अंकित के खिलाफ आइपीसी की धारा 363, 10,18 पॉस्को एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। आरोपी अभी पुलिस गिरफ्त में नहीं आया है।
6 वर्षीय मासूम की मां की शिकायत पर गांव के ही आरोपी अंकित के खिलाफ पॉक्सो एक्ट की धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपी को जल्द तलाश कर गिरफ्तार किया जाएगा। पुलिस मामले की बारीकी से जांच में जुटी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

हीरामणी, प्रभारी महिला थाना, नूंह
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें