फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: अंतर महाविद्यालयी वालीबॉल टूर्नामेंट रानीखेत महाविद्यालय रहा चैंपियन

Sun, 21 Sep 2025 12:06 AM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
विज्ञापन
विज्ञापन
रानीखेत (अल्मोड़ा)। एसएसजे विवि की ओर से आईटीएम खटीमा में आयोजित दो दिवसीय अंतर महाविद्यालयी पुरुष वालीबॉल टूर्नामेंट में रानीखेत महाविद्यालय की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए खिताब अपने नाम किया है। विजेता टीम के महाविद्यालय पहुंचने पर उनका भव्य स्वागत किया गया।
विज्ञापन

शनिवार को विजेता टीम का प्राचार्य प्रो. पुष्पेश कुमार पांडे, प्राध्यापक और छात्र-छात्राओं ने स्वागत किया। टीम के कोच डॉ. रुचि साह ने बताया कि प्रतियोगिता में टीम ने सेमीफाइनल में पिछले वर्ष के विजेता एसएसजेयू परिसर, पिथौरागढ़ को हराकर फाइनल में जगह बनाई थी। निर्णायक मुकाबले में रानीखेत महाविद्यालय ने एसएसजे परिसर, चंपावत को 2-0 सेट से हराकर विजेता बनने का गौरव हासिल किया। इस टीम का नेतृत्व कप्तान अक्षांश ठाकुर ने किया। टीम में मोहमद सज्जाद, राहुल अधिकारी, शुभम कुमार, अल्तमाश कुरैशी, गौरव मेहता और सुमित सागर ने अपनी दमदार खेल प्रतिभा से टीम को जीत की राह दिखाई। टीम की सफलता में टीम मैनेजर डॉ. राहुल चंद्रा और टीम कोच डॉ. रुचि साह का मार्गदर्शन अहम रहा। प्राचार्य प्रो. पुष्पेश कुमार पांडे ने कहा कि यह जीत महाविद्यालय की खेल प्रतिभा, अनुशासन और मेहनत का उत्कृष्ट उदाहरण है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें