फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रनियाला पटाकपुर से खानपुर घाटी मार्ग बदहाल, लोग परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
नगीना। खंड के गांव रानियाला पटाकपुर से खानपुर घाटी जाने वाले मार्ग की लंबे समय से सुध नहीं ली जा रही है। पांच किलोमीटर लंबी सड़क पिछले 2 सालों से बदहाल है। इस बारे में ग्रामीणों ने कई बार संबंधित विभाग के अधिकारियों से गुहार लगाई है, लेकिन अब तक समस्या का कोई समाधान नहीं किया गया। इससे ग्रामीणों में रोष है।
विज्ञापन

ग्रामी मास्टर इरफान, अख्तर हुसैन, अब्दुल शकूर, जाकिर हुसैन व जियाउल हक ने बताया कि सड़क पूरी तरह से उखड़ चुकी है। रोड़े भी निकलने लगे हैं। इस कारण वाहनों के टायर पंचर या संतुलन खराब होने की वजह से दुर्घटना होने का डर लगा रहता है। इस मार्ग से करीब एक दर्जन गांव के लोगों का आवागमन होता है। यह मार्ग बड़कली पुन्हाना मार्ग में मिलता है। जब से मार्ग बदहाल हुआ है, तब से लोगों को कई किलोमीटर अधिक दूरी तय करके जाना पड़ रहा है। इससे समय के साथ-साथ आर्थिक नुकसान भी हो रहा है। सड़क पर ज्यादा गड्ढे होने की वजह से दुर्घटना होने की आशंका बनी रहती है। रात के समय यात्रा करने वाले यात्रियों को यात्रा करने में डर लगता है। इस बारे में उन्होंने कई बार लोकनिर्माण अधिकारियों को अवगत कराया, लेकिन अब तक समस्या का कोई समाधान नहीं हुआ है। ग्रामीणों ने उपायुक्त से बदहाल मार्ग को जल्द बनवाने की मांग की है। उपायुक्त शक्ति सिंह ने समस्या के जल्द समाधान कराने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें