फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: मुठभेड़ के बाद रणदीप भाटी गैंग का बदमाश गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
- पिस्तौल, कारतूस और कार बरामद, दर्ज हैं कई संगीन मुकदमे
विज्ञापन




माई सिटी रिपोर्टर

ग्रेटर नोएडा। शासन की ओर से चिह्नित माफिया रणदीप भाटी गिरोह के बदमाश मनोज उर्फ गुड्डू रिठौरी को पुलिस और स्वाॅट टीम ने शुक्रवार को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के पास से 0.32 बोर की पिस्टल, कारतूस और हुंडई वरना कार बरामद हुई है। मनोज के खिलाफ पहले से ही गैंगस्टर एक्ट, हत्या का प्रयास, रंगदारी मांगने जैसे मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस गिरोह के अन्य बदमाशों की तलाश में जुटी है।

शुक्रवार को ईकोटेक-1 पुलिस को सूचना मिली कि रणदीप भाटी गिरोह का बदमाश इलाके में घूम रहा है। पुलिस ने स्वाॅट टीम को सक्रिय कर दिया और विनोद भाटी गोल चक्कर पर चेकिंग शुरू कर दी। इस दौरान आ रही वरना कार को रुकने का इशारा किया। चालक ने गाड़ी नहीं रोकी और सामने से आ रही पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। कार सवार गाड़ी से उतरकर सिरसा गोलचक्कर से डाढ़ा गोल चक्कर जाने वाले सर्विस रोड पर भागने लगा। पुलिस की जवाबी फायरिंग में पैर में गोली लगने से दादरी निवासी मनोज घायल हो गया। घायल मनोज को इलाज के लिए अस्पताल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन



रणदीप के हाथ में है नरेश और रणपाल भाटी गिरोह की कमान

नरेश भाटी और रणपाल भाटी गिरोह की कमान अब छोटे भाई रणदीप भाटी के पास है। प्रदेश सरकार ने रणदीप भाटी गिरोह को माफिया और गैंगस्टर घोषित कर रखा है। उसके खिलाफ यूपी, हरियाणा और दिल्ली के अलग-अलग थानों में 30 से ज्यादा मुकदमे दर्ज हैं। इनमें 8 हत्या के मुकदमे हैं। वर्ष 2013 में रणदीप ने सपा के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य चमन भाटी की घर में घुसकर हत्या कर दी थी। रणदीप दिल्ली की मंडौली जेल में बंद है।

कोट
पुलिस ने मुठभेड़ के बाद रणदीप भाटी गैंग के बदमाश को गिरफ्तार कर लिया है। उसपर दर्ज मुकदमें समेत अन्य जानकारी जुटाई जा रही है। - अशोक कुमार, एडीसीपी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें