फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विकसित दिल्ली के निर्माण की प्रेरणा दे रहीं रामलीलाएं : सीएम

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहिणी सेक्टर-23 में चल रही सनातन संस्कार रामलीला के मंच पर पहुंचीं मुख्यमंत्री
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली।
रामलीलाएं समाज को सत्य, सेवा और सुशासन की प्रेरणा दे रही हैं। साथ ही, नई पीढ़ी को अपनी सांस्कृतिक परंपराओं और नैतिक मूल्यों से भी जोड़ रही हैं। उन्हें विकसित दिल्ली के निर्माण की प्रेरणा भी दे रही हैं। ये बातें शनिवार को मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने रोहिणी सेक्टर-23 में आयोजित सनातन संस्कार रामलीला के मंच पर कहीं।

दिल्ली सरकार की रामलीला समिति के चेयरमैन एवं समाज कल्याण मंत्री श्री रविन्द्र इन्द्राज ने दिल्ली में रामलीलाओं के अब तक के सबसे भव्य और ऐतिहासिक आयोजन के लिए मुख्यमंत्री जी का आभार जताया। मुख्यमंत्री ने पूरी दिल्ली में चल रहीं रामलीलाओं के आयोजकों को धन्यवाद देते हुए कहा है कि रामलीला का मंचन प्रभु श्रीराम की भक्ति, मर्यादा और धर्म का जीवंत संदेश है। इसे पूरे समर्पण के साथ लोगों तक पहुंचाना महत्वपूर्ण योगदान है। प्रधानमंत्री के जन्मदिन से शुरू सेवा पखवाड़े के तहत चल रहे अभियानों और सामाजिक कार्यों को रामलीला से जोड़ने से यह आयोजन और भी खास हो गया है। वोकल फॉर लोकल, स्वच्छता, जल संरक्षण, हरित दिल्ली और नशा मुक्ति जैसे जन संदेशों का व्यापक प्रसार हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जनसहयोग से विकसित होगी दिल्ली
मुख्यमंत्री ने कहा कि जनसहयोग से बड़े धार्मिक उत्सवों का सफल आयोजन हुआ है। उसी तरह जनसहयोग से विकसित दिल्ली का संकल्प भी पूरा होगा। आयोजकों और श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो इसके लिए सभी जरूरी व्यवस्थाएं होनी चाहिए। रामलीला समिति के अध्यक्ष व कैबिनेट मंत्री रविन्द्र इन्द्राज सिंह ने मुख्यमंत्री का आभार जताया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें