फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: पार्सल रिटर्न करने का झांसा देकर 1.22 लाख ठगे

विज्ञापन
विज्ञापन
नोएडा। साइबर जालसाजों ने पार्सल रिटर्न करने का झांसा देकर 1.22 लाख रुपये की ठगी कर ली। जालसाजों ने एक लिंक भेजकर ठगी की वारदात को अंजाम दिया। इस मामले में कोतवाली सेक्टर-113 पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है। सेक्टर-78 में रहने वाले दुर्गेश विनय ने पुलिस से शिकायत की है कि उनके मोबाइल पर 16 सितंबर को एक पार्सल रिटर्न का मैसेज आया था। ठगों ने एक लिंक भी भेजा और चार्ज देने के लिए कहा गया। जिससे पार्सल दोबारा सही जगह पर पहुंच जाए। पीड़ित ने लिंक पर क्लिक किया तब कार्ड डिटेल की जानकारी मांगी गई। इसके बाद ठगों ने पीड़ित के बैंक अकाउंट से 1.22 लाख रुपये उड़ा लिए। बाद में उन्हें पता चला कि यह रकम अबूधाबी के मिलेनियम अल रवध होटल में पेमेंट के तौर पर गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें