फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: हाईटेक होगी रामलीला, लेजर-3डी से जीवंत होंगे प्रसंग

विज्ञापन
विज्ञापन
नोएडा (संवाद)। शहर में 11 अक्तूबर से शुरू होने वाली रामलीलाएं इस बार हाईटेक अंदाज में नजर आएंगी। लाइव मंचन के साथ एलईडी स्क्रीन, 3डी मैपिंग, लेजर और आधुनिक रोशनी से रामायण के प्रसंगों को जीवंत बनाने की तैयारी है। सेक्टर-21ए की रामलीला में मंच को महल की तरह सजाया जाएगा। आयोजक संजय बाली ने बताया कि करीब 40 से 50 सीसीटीवी कैमरे और पांच से छह एलईडी स्क्रीन लगेंगी। रामलीला और मेले की निगरानी के लिए अलग-अलग ड्रोन भी लगाए जाएंगे।
विज्ञापन

सेक्टर-62 में दो तल का मंच तैयार हो रहा है। युद्ध, हनुमान जी का संजीवनी बूटी लाना और राम जी का धनुष-बाण तोड़ना जैसे प्रसंग लेजर रोशनी से प्रभावी बनाए जाएंगे। 3डी मैपिंग और दृश्य-श्रव्य प्रभावों के साथ करीब 500 मीटर तक ध्वनि पहुंचाने की व्यवस्था होगी।
सेक्टर-46 में तीन तल का मंच और करीब 100-100 मीटर की दूरी पर एलईडी स्क्रीन लगाई जा रही हैं। लेजर, गन लाइट, स्पॉट लाइट और फिलिक्रिंग लाइट का इस्तेमाल होगा। वीआईपी के लिए दो मंच बनाए जा रहे हैं, जिनमें एक 20 फीट ऊंचा और दूसरा 15 गुणा 30 फीट का होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें