फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: सांस्कृतिक और धार्मिक आयोजनों की जिम्मेदारी संभाल रहीं महिलाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

नोएडा। सेक्टर-45 स्थित जेएम अरोमा सोसाइटी में नौ साल से महिलाएं सांस्कृतिक और धार्मिक आयोजनों की जिम्मेदारी संभाल रही हैं। कल्चरल कमेटी से लेकर मंदिर के कार्यक्रमों तक की व्यवस्थाओं में महिलाओं की सक्रिय भूमिका रहती है। रामलीला, माता की चौकी, गरबा, डांडिया और दशहरा समेत विभिन्न आयोजनों की तैयारियों में महिलाएं आगे रहती हैं। हर वर्ष की तरह इस बार भी सोसाइटी में होने वाले माता की चौकी, रामलीला और रावण दहन समेत सभी कार्यक्रमों की तैयारियां शुरू हो गई हैं।
कल्चरल कमेटी की मुखिया और एओए उपाध्यक्ष बबीता त्यागी ने बताया कि इस बार की रामलीला खास होगी। सोसाइटी में अब तक बच्चे ही रामलीला में हिस्सा लेते थे, लेकिन इस बार 60 से 65 वर्ष के वरिष्ठ नागरिकों के साथ बच्चे, नौकरीपेशा और गृहिणी महिलाएं भी विभिन्न किरदार निभाएंगी। बबीता त्यागी ने बताया कि 17 अक्तूबर को माता की चौकी का आयोजन होगा। 18 अक्तूबर को कई विशेष कार्यक्रम होंगे। 19 अक्तूबर को 55 महिलाओं की ग्रैंड गरबा और डांडिया नाइट आयोजित की जाएगी। 20 अक्तूबर को भंडारा, दशहरा उत्सव और रावण दहन होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि सोसाइटी में एओए की ओर से हर साल ये आयोजन कराए जाते हैं। रामलीला की टीम में सुकृति रस्तोगी, सारिका भदौरिया, सोनिया बालियान, किरण कौशल और नेहा भारद्वाज वालंटियर के तौर पर जिम्मेदारी संभाल रही हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें