फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: नारद मोह से रामलीला मंचन की शुरुआत

Sun, 21 Sep 2025 12:14 AM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
विज्ञापन
पूजन करते जिला परिषद के चेयरमैन व क्लब के पदा​धिकारी। आयोजक
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


साढौरा। श्री शिव शक्ति रामलीला क्लब और सनातन धर्म सभा की ओर से मनोकामना मंदिर प्रांगण में आयोजित रामलीला मंचन का शुभारंभ बड़े ही भव्य और धार्मिक वातावरण में हुआ। प्रथम दिवस मंच पर भगवान आशुतोष मां पार्वती जी के श्री राम चरित्र कथा सुनने की इच्छा का सम्मान करते हुए श्री राम चरित्र सुनाने लगते हैं।
भगवान आशुतोष नारद मोह से श्री राम चरित्र कथा का आरंभ करते हैं। माता पार्वती को श्री राम चरित्र कथा सुनते हुए बताते हैं कि जब ब्रह्मा पुत्र नारद जी को अपने पर अहंकार हो गया था तब श्री हरि विष्णु भगवान जी ने अपने परम भक्त नारद जी को सच्ची राह पर लाने के लिए कैसे उनके अहंकार का नाश किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रामलीला का शुभारंभ जिला परिषद चेयरमैन रमेश कुमार ठसका ने रिबन काटकर किया। इस अवसर पर नगरपालिका चेयरपर्सन श्रीमती शालिनी शर्मा व मंडल महामंत्री कृपाल सिंह झंडा मौजूद रहे। मंच संचालन मंगत राम सैनी ने किया। इस दौरान प्रदीप सैनी, जगपाल सिंह गुर्जर, धर्मपाल सैनी, सुधीर गर्ग व पंकज सैनी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें