राम के जन्मस्थान मंदिर के पुनर्निर्माण के शिलान्यास का बुधवार होना है। इसको लेकर नोएडा के कई सेक्टर और सोसायटी में लोग दीप जलाकर खुशी मनाएंगे। सेक्टर -78 महागुण मॉडर्न सोसायटी के अध्यक्ष संदीप सिंह चौहान ने बताया यह शुभ दिन हम सभी के लिए तो दुगने हर्ष और उल्लास का अवसर है कि हमारी सोसायटी महागुण मॉडर्न के मंदिर के पुनरूद्धार और सौंदर्यीकरण का कार्य भी संपन्न हो गया है। इसमें शुभ मुहूर्त अर्थात 5 अगस्त 2020, बुधवार, समय दोपहर 12 बजकर 15 मिनट पर सोसायटी के मंदिर में राम दरबार की प्राण प्रतिष्ठा का आयोजन तय किया है। दर्शन कार्यक्रम, सायंकाल आरती तथा दीपोत्सव तक विधिवत चलता रहेगा।