फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजस्थान में फूड प्रोसेसिंग और एग्री-एक्सपोर्ट की अपार संभावनाएं : भजनलाल शर्मा

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्लोबल राजस्थान एग्रीटेक मीट (ग्राम)-2026 के इन्वेस्टर मीट में शामिल हुए मुख्यमंत्री
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
नई दिल्ली। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा बृहस्पतिवार को नई नीति मार्ग स्थित होटल में आयोजित ग्लोबल राजस्थान एग्रीटेक मीट (ग्राम)-2026 के इन्वेस्टर मीट में शामिल हुए। मुख्यमंत्री ने घोषणा की कि आगामी 23 से 25 मई तक जयपुर में ग्राम-2026 का आयोजन किया जाएगा। यह मंच देश के प्रधानमंत्री के सशक्त किसान-समृद्ध भारत के विजन को धरातल पर उतारने का काम करेगा।
मुख्यमंत्री ने कहा कि राजस्थान बाजरा, सरसों, ग्वार और ईसबगोल जैसे उत्पादों में देश का अग्रणी राज्य है। इस विविधता के चलते प्रदेश में फूड प्रोसेसिंग और एग्री-एक्सपोर्ट के क्षेत्र में अपार संभावनाएं हैं। उन्होंने बताया कि राइजिंग राजस्थान के तहत कृषि क्षेत्र में 44 हजार करोड़ रुपये के एमओयू साइन किए गए थे, जिनमें से 9 हजार करोड़ रुपये का निवेश जमीन पर उतर चुका है। कार्यक्रम में ग्राम- 2026 पर लघु फिल्म का प्रदर्शन किया गया। इस दौरान जल संसाधन मंत्री सुरेश सिंह रावत, सहकारिता राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गौतम कुमार, राजस्थान किसान आयोग अध्यक्ष सीआर चौधरी, भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद के महानिदेशक एमएल जाट, कृषि विभाग की प्रमुख शासन सचिव मंजू राजपाल, फिक्की के महासचिव अनन्त स्वरूप सहित कृषि क्षेत्र से जुड़े उद्यमीगण, निवेशकगण, विशेषज्ञ एवं बड़ी संख्या में किसान उपस्थित रहे।
विज्ञापन

किसानों के लिए उठाए गए बड़े कदम
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश की सरकार ने किसानों के लिए बड़े कदम उठाए हैं। इसके तहत किसान सम्मान निधि राशि बढ़ाकर 9 हजार रुपये की गई। सौर ऊर्जा के तहत 65 हजार से अधिक सौर पंप स्थापित कर बिजली की लागत घटाई गई। बीमा व ऋण को बढ़ावा दिया गया। पीएम फसल बीमा के तहत देश में सर्वाधिक 2.19 करोड़ पॉलिसी जारी की गईं। साथ ही, पशुपालकों के लिए 1 लाख रुपये तक के ब्याज मुक्त ऋण की व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन

निवेशकों को एक छत के नीचे लाया जाए
केन्द्रीय कृषि राज्य मंत्री भागीरथ चौधरी और प्रदेश के कृषि मंत्री डॉ. किरोड़ी लाल ने भी कार्यक्रम में मौजूद रहे। उन्होंने बताया कि ग्राम-2026 के माध्यम से कृषि विशेषज्ञों, नीति निर्माताओं और निवेशकों को एक छत के नीचे लाया जाएगा, ताकि आधुनिक तकनीक और नवाचारों से किसानों की आय दोगुनी की जा सके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें