फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: बारिश से मिली राहत, जलभराव ने बढ़ाई परेशानी

विज्ञापन
विज्ञापन
-दोपहर भर की बारिश से जलमग्न हुईं सड़कें, जगह जगह लगे जाम
विज्ञापन

-मौसम विभाग के मुताबिक, आज भी वर्षा के आसार

माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। शहर में मंगलवार को मौसम ने अचानक करवट बदल ली। सुबह काले बादलों के छाए रहने के बाद 11 बजे से अचानक हुई बारिश और ठंडी हवाओं के झोंकों ने शहरवासियों को गर्मी से राहत दी है। दोपहर भर रुक रुककर हुई बारिश के चलते लोगों को जाम, और बिजली गुल जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ा। जाम के कारण सुबह भी लोगों को अपने कार्यस्थलों पर जाने में देरी हुई।

पिछले कुछ दिनों से लगातार तेज गर्मी के साथ साथ बढ़ती उमस के बाद बारिश ने लोगों को गर्मी से छुटकारा दिला दिया। बारिश होने से दिन और रात के तापमान में कमी आई है। मौसम वैज्ञानिक अनुमान लगा रहे हैं कि तापमान गिरने से जल्द ही सर्दी दस्तक देगी। आईएमडी की रिपोर्ट के अनुसार पिछले दिनों लगातार दिन का तापमान 35 डिग्री सेल्सियस बना हुआ था। इसमें मंगलवार की बारिश के बाद दो से तीन डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। वहीं रात के तापमान में भी दो से तीन डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई है।
विज्ञापन


शहर में सुबह झमाझम बारिश होने से मौसम तो सुहावना हुआ, लेकिन सेक्टर-सोसाइटियों के साथ सड़कों के गड्ढों में जलभराव की समस्या उत्पन्न हो गई। इससे वाहन चालकों को खासा दिक्कतों का सामना करना पड़ा। जाम व जलभराव से वाहन सड़कों पर रेंगते हुए नजर आए। खासतौर पर सुबह के पीकऑवर के दौरान हुई बारिश के चलते सेक्टर 59, 16, महामाया, 76 यूटर्न के पास, 63 छिजारसी, सेक्टर 62, चिल्ला बॉर्डर, कांलिदी कुंज समेत अन्य स्थानों पर काफी समय तक लोग कुछ देर तक लंबे जाम से जूझते रहे।


अक्तूबर माह की शुरुआत बारिश के साथ
आइएमडी की रिपोर्ट के अनुसार, अक्टूबर माह की शुरूआत बारिश के साथ होगी। आईएमडी द्वारा एक अक्टूबर को वर्षा का अलर्ट जारी किया है। जबकि दो अक्टूबर से तेज धूप परेशान करेगी। ऐसे में एक अक्तूबर को अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री रह सकता है। रात के तापमान में चार डिग्री तापमान की गिरावट हो सकती है।
विज्ञापन



पावर कट ने बढ़ाई परेशानी
शहर के विभिन्न सेक्टर सोसाइटियों में बारिश के चलते बिजली कट की समस्याओं से सामना करना पड़ा। इनमें से सेक्टर 59, 49, 78, 104, 110, 101 समेत अन्य सेक्टरों में कुछ देर के लिए बिजली गुल हुई। वहीं कुछ इंडस्ट्रियल क्षेत्रों में हुई बिजली गुल के चलते काफी काम भी ठप पड़ गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें