फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें

विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली के स्टेशनों से पटना, गया, सियालदाह समेत कई रूट पर दौड़ेंगी
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली।
ग्रीष्मकालीन अवकाश की वजह से इन दिनों सभी दिशाओं में चलने वाली ट्रेनें यात्रियों से ठसाठस हैं। किसी भी ट्रेन में आरक्षित टिकट उपलब्ध नहीं हैं। इससे स्टेशनों पर यात्री परेशान हो रहे हैं। इस स्थिति को देखते हुए रेलवे ने विशेष ट्रेनें चलाने का निर्णय लिया है। दिल्ली के स्टेशनों से पटना, गया, सियालदाह आदि जगहों के लिए विशेष ट्रेनें चलाने से यात्रियों की राह आसान होगी।
विज्ञापन

ट्रेन संख्या 02394 नई दिल्ली से पटना के लिए शुक्रवार को छोड़कर 15 जून से 1 जुलाई के बीच चलेगी। वापसी में ट्रेन संख्या 02393 पटना से नई दिल्ली के लिए बृहस्पतिवार को छोड़कर 14 से 30 जून के बीच चलेगी। ट्रेन संख्या 02398 आनंद विहार से गया के लिए 15 जून से 1 जुलाई तक चलेगी। यह ट्रेन सप्ताह में छह दिन रविवार को छोड़कर चलेगी। वापसी में ट्रेन संख्या 02397 गया से आनंद विहार के लिए शनिवार को छोड़कर 14 से 30 जून के बीच चलेगी। ट्रेन संख्या 04436 आनंद विहार से सियालदाह के लिए 14 जून को चलेगी। ट्रेन गाजियाबाद, मुरादाबाद, बरेली, शाहजहांपुर, सुल्तानपुर, वाराणसी, दीनदयाल उपाध्याय स्टेशन के रास्ते चलेगी। ट्रेन संख्या 04662 शहीद कैप्टन तुषार महाजन स्टेशन से गोरखपुर के लिए चलेगी। 18 जून को चलने वाली ट्रेन वाया पठानकोट कैंट, लुधियाना, अंबाला, सहारनपुर, रूड़की, मुरादाबाद, बरेली, सीतापुर, गोंडा और गोरखपुर के रास्ते चलेगी। रेलवे ने ट्रेन संख्या 09103/09104 उधना-छपरा-उधना के बीच चलाने का निर्णय लिया है। इसके अलावा ट्रेन संख्या 4412/04411 हजरत निजामुद्दीन-इंदौर-हजरत निजामुद्दीन के बीच चलेगी। ट्रेन 14 से 30 जून तक प्रत्येक शुक्रवार, रविवार और मंगलवार को चलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें