फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: जेएनयू में आज से शुरू होगा रेल आरक्षण काउंटर

विज्ञापन
विज्ञापन
एबीवीपी का सात साल बाद काउंटर फिर से शुरू कराने का दावा
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो

नई दिल्ली। जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) परिसर में सोमवार से दोबारा रेलवे आरक्षण काउंटर की सुविधा छात्रों के लिए शुरू हो जाएगी। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) से निवर्तमान जेएनयू छात्र संघ के संयुक्त सचिव वैभव मीणा ने बताया कि जेएनयू में एबीवीपी ने यह दिखाया है कि राजनीति केवल भाषणों से नहीं, बल्कि कार्य से होती है।
विज्ञापन


जेएनयू में सात साल से बंद पड़ा रेलवे आरक्षण काउंटर फिर से शुरू होने जा रहा है। रेलवे आरक्षण काउंटर का खुलना हमारे लिए केवल एक सुविधा की बहाली नहीं, बल्कि छात्रों के विश्वास और उम्मीदों की जीत है। जेएनयू में एबीवीपी की ऐतिहासिक जीत केवल चुनावी जीत नहीं थी, बल्कि यह उस विचारधारा की जीत थी जो काम को प्राथमिकता देती है और जो समस्याओं को हल करने में विश्वास रखती है। रेलवे काउंटर की बहाली के साथ-साथ एबीवीपी, जेएनयू ने विश्वविद्यालय के विभिन्न क्षेत्रों में सुधार और विकास की दिशा में भी उल्लेखनीय कदम उठाए हैं। आने वाले समय में हम इसी समर्पण और रफ्तार के साथ जेएनयू को एक आधुनिक, सक्षम और अवसरों से भरा परिसर बनाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें