रेलवे प्रेक्षागृह में चल रहे पूर्वोत्तर रेलवे अंतर मंडली सांस्कृतिक प्रतियोगिता 2025 के समापन प
- रेलवे प्रेक्षागृह में आयोजित अंतर मंडलीय सांस्कृतिक प्रतियोगिता का समापन
संवाद न्यूज एजेंसी
गोरखपुर। रेलवे प्रेक्षागृह में आयोजित अंतर मंडलीय सांस्कृतिक प्रतियोगिता का समापन बृहस्पतिवार को हो गया। इसमें रेलवे के कलाकारों ने सांस्कृतिक प्रस्तुति से खूब वाहवाही बटोरी।
मुख्य अतिथि पूर्वाेत्तर रेलवे के महाप्रबंधक उदय बोरवणकर ने कहा कि प्रतियोगिता में नाट्य, संगीत, नृत्य और वाद्य विधाओं में कलाकारों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। मुख्यालय गोरखपुर का ‘प्रेशर’ नाटक विशेष रूप से सराहा गया। उन्होंने कलाकारों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि रेलवे प्रशासन कला के क्षेत्र में हर संभव सहयोग के लिए प्रतिबद्ध है। विशिष्ट अतिथि के रूप में नरवो की अध्यक्ष मनीषा बोरवणकर मौजूद रहीं।
शास्त्रीय वाद्य (तबला) में नंदन कुमार ठाकुर, सुगम संगीत (गजल) में गजेन्द्र सिंह, शास्त्रीय गायन (पुरिया धनश्री) में विशाल मिश्र, सुगम वाद्य (सितार) में कुमार आशीष, शास्त्रीय नृत्य (भरत नाट्यम) में शिल्पी बनर्जी, लोक नृत्य (कजरी एवं होली) में वाराणसी मंडल के कलाकारों ने शानदार प्रस्तुतियां दीं।
प्रतियोगिता का संचालन रचना श्रीवास्तव ने किया। वरिष्ठ कार्मिक अधिकारी गोपाल प्रसाद गुप्ता ने धन्यवाद ज्ञापित किया।