फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: कल अकीदत से मनेगा जश्न-ए-गौसुलवरा

विज्ञापन
विज्ञापन
- इलाहीबाग में आयोजित होगा कार्यक्रम, मशहूर उलेमा करेंगे शिरकत
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। इलाहीबाग में शनिवार की रात आठ बजे जश्न-ए-गौसुलवरा का आयोजन किया जाएगा। आगा मस्जिद के सामने आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम में दूर-दराज के मशहूर उलेमा शिरकत करेंगे।
विज्ञापन

इसमें मुख्य रूप से मौलाना मुफ्ती आबिद रजा मऊ, मौलाना मुहम्मद आरिफ खान, घोसी जलसे को संबोधित करेंगे। हाफिज और कारी मुहम्मद मोहसिन रजा की तिलावत से कार्यक्रम का आगाज होगा। बलरामपुर के शायरे इस्लाम कारी सनाउर्रहमान नात पेश करेंगे। मौलाना अफजल बरकाती की अध्यक्षता में आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम का संचालन मौलाना राशिद रजा करेंगे। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि दरगाह हजरत मुबारक खां शहीद के अध्यक्ष इकरार अहमद होंगे। यह जानकारी अल्हाज मुहम्मद खुर्शीद आलम खान ने दी। उन्होंने बताया कि लंगरे गौसिया में आम और खास के लिए शाम सात बजे से लेकर रात नौ बजे तक जारी रहेगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें