फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: ग्रेनो में अवैध स्विमिंग पूल व जिम पर छापा

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो -
विज्ञापन

- बिना एनओसी और सुरक्षा मानकों के संचालन पर खेल विभाग सख्त


संवाद न्यूज एजेंसी



ग्रेटर नोएडा। जिला खेल विभाग ने सोमवार को ग्रेटर नोएडा के स्कूलों व अकादमियों में संचालित अवैध स्विमिंग पूल व जिम सेंटरों का निरीक्षण किया। इस दौरान खेल अधिकारी ने बिना एनओसी और सुरक्षा मानकों के संचालित इकाइयों पर कार्रवाई की।



प्रभारी जिला क्रीड़ा अधिकारी डॉ. परवेज अली ने बताया कि ग्रेटर नोएडा की मिक्शन अल्टीमो, मिक्शन ट्वीन्स, गौड़ अतुल्यम, सुपरटेक सिजार, जेपी रिसोर्ट एंड स्पा, जेपी ग्रींस, जेपी इंटीग्रेटेड स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स आदि सोसाइटी के अलावा रयान इंटरनेशनल स्कूल और वाईएमसीए तरणताल अकादमी की स्विमिंग पूल व जिम सेंटर का औचक निरीक्षण किया गया। रयान स्कूल के स्विमिंग पूल में ऑक्सीजन सिलिंडर, व्हील चेयर, स्ट्रेचर, लाइफ जेकेट, कैमरा आदि सुरक्षा के मानकों में खामियां देखीं गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन


वाईएमसीए में सभी सुविधाएं दुरुस्त पाई गई। जेपी रिसोर्ट एंड स्पा व जेपी ग्रींस में लाइफ सेवर मौके पर उपस्थित नहीं था, जबकि निरीक्षण के समय स्विमिंग पूल संचालित था। जेपी इंटीग्रेटेड स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स स्थित पूल में लाइफ गार्ड अनधिकृत रूप से कोचिंग देता नजर आए। जिन स्विमिंग पूल और जिम सेंटरों में कमियां पाईं गईं हैं, उन्हें पूरा करने और एनओसी कराने के लिए जिला प्रशासन की ओर से नोटिस जारी किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें