फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: धूमधाम से मना बैसाखी महोत्सव, गुरुद्वारा साहिब में जुटी संगत

विज्ञापन
विज्ञापन
नोएडा। पंजाबी विकास मंच की ओर से मंगलवार को सेक्टर-12 नोएडा स्थित गुरुद्वारा साहिब में बैसाखी पर्व बड़े ही श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत विश्व प्रसिद्ध भाई सरबजीत सिंह खालसा द्वारा शबद कीर्तन से हुई, जिसके बाद लंगर का आयोजन किया गया। चेयरमैन दीपक विग ने बैसाखी के ऐतिहासिक और सांस्कृतिक महत्व पर प्रकाश डालते हुए इसे एकता और ऊर्जा का प्रतीक बताया। कार्यक्रम में लगभग 600 से अधिक श्रद्धालुओं ने भाग लिया और लंगर प्रसाद ग्रहण किया। मंच के पदाधिकारियों ने इस अवसर पर संस्कृति और गुरुओं की शिक्षाओं को नई पीढ़ी तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें