फोटो 11- सोनीपत के खरखौदा के गांव पिपली स्थित शहीद दलबीर सिंह राजकीय महाविद्यालय में स्टाफ सदस
खरखौदा। गांव पिपली स्थित शहीद दलबीर सिंह राजकीय महाविद्यालय के वाणिज्य विभाग की ओर से मेरा व्यावसायिक विचार विषय पर रचनात्मक खोज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्राध्यापिका मधुलता के नेतृत्व में विद्यार्थियों ने अपने नवीन व्यावसायिक विचार रखे।
उन्होंने आधुनिक व्यवसायों के संचालन, प्रबंधन के प्रभावी तरीकों पर भी अपने सुझाव साझा किए। प्रतियोगिता में राहुल ने प्रथम, शुभम ने द्वितीय, दीपक व सपना ने संयुक्त रूप से तृतीय रहे। कार्यक्रम प्रभारी डाॅ. दिनेश कुमार ने विजेताओं को पुरस्कृत किया।
उन्होंने कहा कि ऐसी रचनात्मक गतिविधियां विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए आवश्यक हैं। उन्हें भविष्य में व्यावसायिक जगत में आगे बढ़ने की प्रेरणा देती हैं। संवाद