फोटो 05: सोनीपत के गोहाना शहर में हुई रामलीला में पहुंचे हनुमान स्वरूप व श्रद्धालुओं के साथ कैब
गोहाना। मर्यादा पुरुषोत्तम राम का जीवन आदर्श व नैतिक मूल्यों को समर्पित रहा। यह बात सहकारिता एवं पर्यटन मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा ने शुक्रवार देर शाम श्री सनातन धर्म मंदिर रामलीला कमेटी की ओर से टीटू धर्मशाला, मुगलपुरा व श्री रामलीला क्लब की ओर से पुरानी अनाज मंडी में आयोजित रामलीला मंचन में कही।
उन्होंने कहा कि सनातन सभ्यता व संस्कृति को संजोने में कमेटियों का बड़ा योगदान है। शर्मा ने कहा कि भगवान श्रीराम का मर्यादा से परिपूर्ण जीवन, माता सीता का नि:स्वार्थ भाव से कर्तव्य परायणता से भरपूर जीवन आमजन के जीवन को बड़ा प्रभावित करता है। प्रत्येक नागरिक को भगवान श्रीराम के आदर्श व नैतिक मूल्यों पर आधारित जीवन को अपनी दिनचर्या में शामिल करना चाहिए।