फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: जन्म लियो रघुराई, अवध में बजे बधाई

Tue, 23 Sep 2025 07:29 PM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
विज्ञापन
विज्ञापन
- फोटो
विज्ञापन

गणेश पूजा और राम जन्म समेत अन्य प्रसंगों का हुआ मंचन
-भगवान गणेश की निकाली गई शोभायात्रा
संवाद न्यूज एजेंसी
रबूपुरा। रामोत्सव मैदान में श्री रामलीला कमेटी की ओर से आयोजित रामलीला महोत्सव 2025 का मंगलवार को शुभारंभ हुआ। मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए विधायक धीरेंद्र सिंह और नगर पंचायत के चेयरमैन शशांक सिंह ने दीप प्रज्ज्वलित कर शुभारंभ किया।
विज्ञापन

मंचन में प्रमुख दृश्य में गणेश पूजन, श्री राम जन्म, नामकरण संस्कार और सीता जन्म की प्रस्तुति बहुत ही मनमोहक ढंग से मुरादाबाद के कलाकारों ने पेश की। राम जन्म पर अयोध्या में खुशी की लहर दौड़ गई। भगवान राम की बाल लीलाओं का मंचन हुआ। मंचन के दौरान विधायक धीरेंद्र सिंह ने कहा, आधुनिक युग में राम कथा का समाज में प्रचार प्रसार होना जरूरी है। भगवान राम की लीला से धार्मिक और सामाजिक शिक्षा भी मिलती है। मंच पर प्रदर्शित किए जाने वाले भगवान राम के चरित्र को लोग मनोरंजन के रूप में न लें, बल्कि उनके बताए आदर्श मार्ग पर चलें। पहले दिन मंच पूजन के बाद भगवान गणेश की शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा रामोत्सव मैदान से प्रारंभ होकर कस्बे के मुख्य मुख्य मार्ग से होती हुई रामलीला परिसर में पहुंचकर संपन्न हुई। इस दौरान विजय, सुधीर गोयल, रोहित सिंघल, बबलू सिंह, रूपलाल कौशिक, सुनील तायल, अमित कौशिक, धीरज शर्मा, नीरज गर्ग, प्रवीन बंसल, प्रेम वर्मा, विनीत सिंघल आदि माैजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें