फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खंगाली जा रही डॉ. विष्णुकांत की कुंडली, डिग्री पर भी उठे सवाल

विज्ञापन
विज्ञापन
खंगाली जा रही डॉ. विष्णुकांत की कुंडली, डिग्री पर भी उठे सवाल
विज्ञापन

नोएडा। नोएडा के डॉक्टर विष्णुकांत ने सिस्टम को धता बताते हुए कोख के धंधे का पूरा कारोबार खड़ा कर लिया। इस गलत काम में अपनी दूसरी पत्नी अस्मिता के साथ अन्य लोगों को जोड़ता गया। पिछले 12 साल में नोएडा से नेपाल तक बड़ी चेन खड़ी कर ली। लेकिन ऐसी गतिविधियों पर बारीकी से नजर रखने वाले स्वास्थ्य विभाग के हाथ कभी उसके गिरेबान तक नहीं पहुंच सके। हालांकि अधिकारी अब शीर्ष अफसरों से वार्ता कर कार्रवाई की बात कह रहे हैं। विभाग के सूत्रों ने बताया कि मीडिया में मामला आने के बाद डॉ. विष्णुकांत की कुंडली खंगाली जा रही है। देखा जा रहा है कि वह जिले में पंजीकृत था भी या नहीं। उसने चिकित्सीय डिग्री कहां से ली। आईएमए नोएडा अध्यक्ष ने आरोपी की डिग्री की वैधता पर ही सवाल उठाए हैं।
टीम गठित, नेटवर्क पकड़ना चुनौती
प्रसव पूर्व लिंग परीक्षण के मामलों की जांच की लिए पीसीपीएनडीटी एक्ट के तहत टीम गठित है। टीम का नेतृत्व डॉ. शिरीस जैन करते हैं। लिंग परीक्षण के मामलों में टीम कार्रवाई के दावे कर रही है। लेकिन डॉ. विष्णुकांत के संपर्क में नोएडा के कौन-कौन लोग थे, किस-किस महिला की कोख किराये पर ली और किसे शुक्राणु बेचे गए। कौन इस धंधे के बिचौलिया रहे, उन्हें पकड़ना बड़ी चुनौती है।
विज्ञापन

आगरा पुलिस न आती तो नहीं खुलता राज
आगरा पुलिस आरोपी को पकड़ने के लिए सेक्टर-93 के पार्श्वनाथ एविशन सिटी पहुंची थी। पुलिस के डर से आरोपी फरार हो गया। आगरा पुलिस के आने के बाद ही यह मामला जनपद में सुर्खियों में आया। यदि पुलिस आगरा दबिश न देती तो अफसर डॉ. विष्णुकांत का राज नहीं जान पाते।
कानून के दायरे में रहकर कार्रवाई
डॉ. विष्णुकांत का मामला मीडिया से ही संज्ञान में आया है। पूरे मामले को लेकर सीएमओ से वार्ता की जाएगी। यह पीसीपीएनडीटी एक्ट से अलग कानून है। कानून के दायरे में रहकर हर संभव कार्रवाई होगी।
विज्ञापन

डॉ. शिरीश जैन, पीसीपीएनडीटी नोडल प्रभारी
आरोपी डॉ. विष्णुकांत आईएमए का सदस्य नहीं है। वह डॉक्टर है भी या नहीं, इस पर भी संशय है। गैरकानूनी काम करने वालों के साथ आईएमए नहीं है। चिकित्सीय पेशे को कलंकित करने वालों के खिलाफ संगठन कार्रवाई की मांग करता है। प्रशासन को जो सहयोग चाहिए, वह दिया जाएगा।
डॉ. एनके शर्मा, अध्यक्ष आईएमए, नोएडा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें