फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: मदन लाल खुराना के नाम से जाना जाएगा पंजाबी बाग चौक

विज्ञापन
विज्ञापन
पूर्व मुख्यमंत्री मदन लाल खुराना की जयंती पर दिल्ली सरकार लिया फैसला
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली।
पंजाबी बाग चौक अब पूर्व मुख्यमंत्री स्व मदनलाल खुराना के नाम से जाना जाएगा। बुधवार को उनकी जयंती के मौके पर दिल्ली सरकार ने कार्यक्रम आयोजित किया। इसमें दिल्ली सरकार के कैबिनेट मंत्री प्रवेश साहिब सिंह, मंजिंदर सिंह सिरसा, कपिल मिश्रा व रविंद्र इंद्राज और सांसद बांसुरी स्वराज ने पूर्व मुख्यमंत्री को श्रद्धांजलि दी।

इस दौरान पीडब्ल्यूडी की ओर से पंजाबी बाग पुल के नीचे स्थित पुराने जनरल स्टोर चौक का नाम पूर्व मुख्यमंत्री मदन लाल खुराना के नाम पर किया। इस मौके पर पूर्व मुख्यमंत्री के पुत्र विधायक हरीश खुराना और उनकी मां राज मदन लाल खुराना विशेष अतिथि के रूप से मौजूद रहे। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने वीडियो कॉल से सभी क्षेत्रवासियों को शुभकामनाएं दीं और पूर्व मुख्यमंत्री मदन लाल खुराना के काम गिनाए। मंत्री प्रवेश साहिब सिंह ने कहा कि दिल्ली सरकार राजधानी के ऐतिहासिक, सांस्कृतिक और सामाजिक स्थलों को स्थानीय नायकों, स्वतंत्रता सेनानियों और जन नेताओं के नाम से जोड़ रही है। इससे नागरिकों, विशेष रूप से युवाओं को ऐसे नामकरण से जानीमानी हस्तियों के जीवन से प्रेरणा मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


भावनात्मक रूप से ये बहुत खास : हरीश खुराना
हरीश खुराना ने पिता को श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि इस चौक का नामकरण न केवल भावनात्मक रूप से उनके लिए महत्वपूर्ण है बल्कि यह क्षेत्र की पहचान और गौरव का प्रतीक भी बनेगा। सामाजिक न्याय मंत्री रविंद्र इंद्राज सिंह ने कहा कि यह चौक सिर्फ दिल्ली की विरासत का प्रतीक नहीं बल्कि हमारी राजधानी के सतत विकास और आधुनिकता का नया आयाम है। कपिल मिश्रा ने कहा दिल्लीवासी मिलकर गौरवशाली, स्मार्ट और प्रगतिशील दिल्ली बनाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें