फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान विरोधी भाजपा को वोट की चोट देकर सजा दें : संयुक्त मोर्चा

विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा के सेक्टर स्वर्ण नगरी में प्रेस वार्ता के दौरान किसानों पर लिखी पुस्तक दिखाते संयु? - फोटो : Grnoida
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा। संयुक्त किसान मोर्चा ने केंद्र की भाजपा सरकार पर लिखित आश्वासन देने के दो माह बाद भी वादे पूरे नहीं करने का आरोप लगाया है। मोर्चा के नेताओं का आरोप है कि भाजपा का चाल, चरित्र और चेहरा किसान विरोधी है। मोर्चा के योगेंद्र यादव, हन्नान मोल्लाह समेत अन्य ने विधानसभा चुनाव में भाजपा को वोट की चोट देकर सजा देेने की अपील की है। उन्होंने कहा कि अपराधियों पर कार्रवाई का दावा करने वाली सरकार ने भाजपा के मंत्री पर अब तक कार्रवाई नहीं की है।
विज्ञापन

संयुक्त किसान मोर्चा के योगेंद्र यादव, अखिल भारतीय किसान सभा के राष्ट्रीय महासचिव हन्नान मोल्लाह, जय किसान आंदोलन के मनीष भारती, पुष्पेंद्र समेत अन्य किसान नेता रविवार को ग्रेटर नोएडा पहुंचे। मीडिया से बातचीत में उन्होंने बताया कि किसान मोर्चा से 57 संगठन जुड़े हैं। सभी संगठन अपने-अपने तरीकों से जिला, ब्लॉक और गांव स्तर पर जाकर किसान को जगाकर वोट की चोट करने के लिए जागरूक करेंगे। उन्होंने कहा कि वह किसी पार्टी के लिए वोट या समर्थन नहीं मांग रहे। लेकिन भाजपा को वोट की चोट देना चाहते हैं। जिससे भविष्य में कोई भी राजनीतिक पार्टी किसानों को धोखा देने की भूल नहीं करे। मोर्चा के नेताओं ने कहा कि किसान स्वयं समझदार हैं। वोट देने का फैसला वह स्वयं करेंगे।
किसान नेताओं ने कहा कि केंद्र सरकार ने किसानों के साथ धोखा किया है। किसान आंदोलन के 13 माह बाद तीनों कृषि कानूनों को वापस लेने के दौरान 715 शहीद किसानों को मुआवजा देने, आंदोलन के दौरान किसानों पर लगे मुकदमे वापस लेने, बिजली कटौती और बिल के रेट कम करने, एमएसपी, गोवंश की सुरक्षा व समस्या के हल आदि का वादा किया गया था। लेकिन इनमें किसी भी मांग को पूरा नहीं किया गया। दो माह इंतजार के बाद संयुक्त किसान मोर्चा ने बैठक कर किसानों की लड़ाई जारी रखने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन

‘योगी राज में किसान की दुर्दशा’ किताब का किया वितरण
संयुक्त किसान मोर्चा के नेताओं ने ‘योगी राज में किसान की दुर्दशा’ किताब का वितरण किया। मौके पर चुनाव में किसान विरोधी बीजेपी को सजा देेने का पंफलेट भी जारी किया। किताब और पंफलेट किसानों को वितरित किए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि ग्रेनो से पहले मेरठ में प्रेसवार्ता की थी। जहां राकेश टिकैत भी मौजूद थे। हालांकि राकेश ग्रेटर नोएडा नहीं आ सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें