फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: पेट्रोल मांगने पर पंप कर्मियों ने की स्कूटी सवार की पिटाई

विज्ञापन
विज्ञापन
- ग्रेनो वेस्ट में गौड़ सिटी मॉल के पास स्थित पेट्रोल पंप की घटना, तीन कर्मचारी गिरफ्तार
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। ग्रेनो वेस्ट में गौड़ सिटी मॉल के पास स्थित पेट्रोल पंपकर्मियों ने स्कूटी सवार व्यक्ति की पिटाई कर दी। आरोप है कि दो बार लाइन में लगने पर स्कूटी सवार अमनदीप को पेट्रोल नहीं मिला। इसका विरोध करने पर पंप पर तैनात कर्मचारियों से उसकी कहासुनी हो गई। जिसके बाद कर्मचारियों ने मिलकर उसकी पिटाई कर दी। तीन दिन पहले हुई घटना का वीडियो रविवार को सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। जिसका संज्ञान लेकर बिसरख कोतवाली पुलिस ने तीन कर्मचारियों सोनू चौहान, अरुण और अंकित को गिरफ्तार कर लिया।
ग्रेनो वेस्ट की एक सोसाइटी निवासी अमनदीप में रहते हैं। बृृहस्पतिवार को वह गौड़ सिटी के पास स्थित पेट्रोल पंप पर स्कूटी में पेट्रोल लेने पहुंचे थे। पुलिस ने बताया कि अमनदीप लाइन में अपनी बारी का इंतजार कर रहे थे। जब उनका नंबर आया तो बताया गया कि उस मशीन पर पेट्रोल खत्म हो गया है। उसके बाद वह दूसरी लाइन में लग गए। वहां भी काफी इंतजार करने के बाद पेट्रोल नहीं होने की जानकारी दी गई। जिस पर वह भड़क गए। बार-बार लाइन में लगाकर पेट्रोल खत्म होने का हवाला देने का विरोध किया। जिस पर उनकी पंप के कर्मचारियों से कहासुनी हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप है कि तभी कई कर्मचारियों ने मिलकर उनकी पिटाई कर दी। आसपास के लोगों ने बीच बचाव किया। इसी बीच किसी ने इसका वीडियो बना लिया। जो रविवार को सोशल मीडिया पर काफी वायरल रही। बिसरख कोतवाली पुलिस के मुताबिक घटना तीन दिन पहले की है। मारपीट करने वाले तीन कर्मचारियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें