फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: लोक निर्माण विभाग का 100वां स्थापना दिवस आयोजित

विज्ञापन
विज्ञापन
लोक निर्माण विभाग का 100वां स्थापना दिवस आयोजित
विज्ञापन

दादरी। उत्तर प्रदेश लोक निर्माण विभाग मिनिस्टीरियल संगठन का 100वां स्थापना दिवस सोमवार को गरिमामय वातावरण में आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि दादरी विधायक तेजपाल सिंह नागर ने दीप प्रज्वलन कार्यक्रम शुभारंभ किया।
विज्ञापन


विधायक ने कहा कि कर्मचारियों के हितों और कल्याण में संगठन की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। संगठन की एकता बनाए रखते हुए कर्मचारियों के अधिकारों की रक्षा के लिए निरंतर संघर्षरत रहना चाहिए। साथ ही उन्होंने लोक निर्माण विभाग की विकास कार्यों में अहम भूमिका की सराहना की। उन्होंने कहा कि लोक निर्माण विभाग नेशनल हाईवे से लेकर ग्रामीण सड़कों तक के निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान देता है, जिससे प्रदेश के विकास को गति मिलती है। उन्होंने विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों के कार्यों की भी प्रशंसा की। इस अवसर पर अधिशासी अभियंता कंचन सिंह, प्रमोद कुमार शर्मा, चाहत राम, गंगाराम, बिजेंद्र त्यागी, रौदास कुमार, राजेंद्र कुमार, सुधीर सिंह सहित कई अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें