फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईपीयू : यूजी, पीजी व पीएचडी के ऑनलाइन आवेदन की तिथि बढ़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
-10 अप्रैल तक किया जा सकता है दाखिले के लिए आवेदन
विज्ञापन


-पूर्व शेड्यूल के अनुसार 31 मार्च थी आवेदन की अंतिम तिथि

अमर उजाला ब्यूरो

नई दिल्ली। गुरू गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ विश्वविद्यालय(आईपीयू) ने शैक्षणिक सत्र 2024-25 में स्नातक, स्नातकोत्तर और पीएचडी प्रोग्राम में दाखिले के लिए आवेदन तिथि बढ़ा दी है। आवेदन के इच्छुक उम्मीदवार अब 10 अप्रैल रात 11 बजकर 59 मिनट तक आवेदन फॉर्म भर सकते हैं। पूर्व निर्धारित शेड्यूल के अनुसार विभिन्न कोर्सेज में आवेदन की अंतिम तिथि 31 मार्च थी।
विज्ञापन


आईपीयू प्रशासन के अनुसार स्नातक, स्नातकोत्तर और पीएचडी प्रोग्राम में दाखिला लेने के लिए आवेदन फॉर्म भरने की तिथि को बढ़ाया जा रहा है। आवेदन फॉर्म में सुधार आवेदन प्रक्रिया समाप्त होने के बाद किया जाएगा। मालूम हो कि आईपीयू विभिन्न कोर्सेज में दाखिले अपनी प्रवेश परीक्षा सीईटी के माध्यम से लेता है। इसके लिए आवेदन प्रक्रिया एक फरवरी को शुरू हुई थी और 31 मार्च को समाप्त होनी थी। लेकिन अब छात्रों की सहूलियत को देखते हुए आवेदन की तिथि को बढ़ा दिया गया है। विश्वविद्यालय प्रशासन ने छात्रों से अपील की है कि वह इस बढ़ी हुई तिथि के अनुसार जल्द से जल्द आवेदन कर दें। निर्धारित तिथि के बाद कोई भी आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें